पानीपत रोडवेज डिपो में शामिल होंगी 45 इलेक्ट्रिक बसें, इन रूटों पर होगा संचालन

पानीपत | टेक्सटाइल नगरी पानीपत (Panipat) से जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां रोडवेज विभाग को अगले महीने 45 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात मिलने जा रही है. इन बसों को शहर के साथ- साथ जिले के गांवों, साथ लगते शहरों और यूपी के शामली तक चलाने की योजना बनाई गई है. इन बसों के संचालन के लिए रूट तैयार कर लिए गए हैं. इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से जहां यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी तो वही दूसरी तरफ पर्यावरण प्रदुषण कम करने में मदद मिलेगी.

Electric Buses

वर्तमान में पानीपत रोडवेज डिपो में 5 इलेक्ट्रिक बसें हैं, जिन्हें सिवाह में स्थित नए बस स्टैंड से टोल प्लाजा तक संचालित किया जा रहा है. इन बसों के संचालन से शहर में यात्रियों की आवाजाही आसान हो गई है. डिपो में अभी 45 और इलेक्ट्रिक बसों के शामिल होने का प्रस्ताव है. ये बसें अगले महीने के आखिर तक पानीपत रोहतक डिपो में पहुंच जाएगी.

इलेक्ट्रिक बसों के नए रूट

सिवाह से अंसल सिटी: इस बस से नांगल खेड़ी, अनाज मंडी, गोहाना रोड और सेक्टर 13- 17 तक 16 जगह बस का ठहराव तय किया गया है.

पुराना बस अड्डा से समालखा: पुराना बस अड्डे से समालखा जाने वाली बस पुलिस लाइन, मछरौली, गीता कॉलेज, सिविल अस्पताल समालखा, मनाना व जौरासी गांव सहित 21 जगह ठहराव निश्चित किए गए हैं.

पुराना बस स्टैंड से सौंधापुर: इस रूट पर बस जाटल गांव, सुताना गांव समेत कई जगहों पर ठहराव निश्चित किए गए है.

पुराना बस स्टैंड से इसराना: इस रूट पर डाहर गांव, नौल्था गांव और डिडवाड़ी मोड आदि जगहों पर बस का ठहराव निश्चित किया है.

पुराना बस स्टैंड से सफीदों: यह बस असंध रोड, सौदापुर गांव, खुखराना गांव, थर्मल, ऊंटला, भालसी, मतलौडा व नारा गांव समेत 17 जगह ठहराव निश्चित किए हैं.

पुराना बस स्टैंड से घरौंडा: इस रूट पर जीटी रोड टोल, शिमला मौलाना गांव, बोहली गांव, बाबरपुर समेत कई जगहों पर ठहराव निश्चित किए गए है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.