महिला ने फांसी लगा जान दी, आठ साल के बेटे ने चुन्नी काटकर शव उतारा, पति बोला- तांत्रिक का था प्रभाव

पानीपत । शहर के जाटल रोड़ स्थित रामनगर में एक महिला ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. ट्यूशन से घर लौटे आठ वर्षीय बेटे से कूलर पर चढ़कर चुन्नी के फंदे को चाकू से काटा. सूचना मिलते ही असंध नाका चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया. वहीं इस दुखद घटना पर पति का कहना है कि उसकी पत्नी पर किसी तांत्रिक का साया था, जिस वजह से वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी.

Dah Sanskar

File Picture.

रामनगर निवासी अमरचंद ने बताया उसकी तकरीबन 9 साल पहले शिल्पी (32) से शादी हुई थी.उसके दो बच्चे हैं, बड़ा बेटा आदित्य (8),छोटी बेटी मानवी (2) . वह राज ओवरसीज में काम करता है. बुधवार सुबह आठ बजे वह ड्यूटी पर चला गया, वहीं बेटा आदित्य भी दोपहर तीन बजे ट्यूशन पर चला गया था.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के मंत्री ने दिखाया सरल- अनोखा अंदाज, उकडू बैठकर सुनी लोगों की समस्याएं

शाम को पांच बजे बेटा आदित्य जब घर पहुंचा तो शिल्पी रोशनदान पर चुन्नी के फंदे पर रस्सी से लटकी मिली. मासूम ने इसकी सूचना आस पास के लोगों को दी. इसके बाद मकान मालिक ने उसे इस घटनाक्रम के बारे में बताया. उसने घर आते ही पुलिस को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.