छोटे से कमरे से शुरू किए बिजनेस से पाई जबरदस्त कामयाबी, पढ़ें पानीपत के रोहित नंदवानी की सक्सेस स्टोरी

पानीपत | हरियाणा के पानीपत के सेक्टर- 12 निवासी रोहित नंदवानी पेशे से बिजनेसमैन हैं. वह ‘हैमर’ ब्रांड के मालिक हैं. उनके ब्रांड के तहत मोबाइल फोन से जुड़ी चार कैटेगरी के 30 प्रोडक्ट बनाए जा रहे हैं. इन्हें ‘शार्क टैंक’ के एक एपिसोड में खूब तारीफ भी मिल चुकी है. रोहित ने यह सफलता आसानी से नहीं पाई. उन्होंने पहले एक कंपनी में नौकरी की, लेकिन आज वह 70 लोगों को इंडोर में जॉब दे रहे हैं.

Panipat Businessman Hammer Company

एक छोटे से कमरे में ईयरफोन बनाने से बिजनेस की शुरुआत की थी. आज वह सेक्टर- 25 स्थित एक बड़ी कंपनी के मालिक हैं. उनका कारोबार पिछले 5 साल में 5 करोड़ से बढ़कर 50 करोड़ के पार पहुंच चुका है.

पानीपत में शुरू किया स्टार्टअप

आमतौर पर पानीपत को हैंडलूम नगरी के तौर पर जाना जाता है, लेकिन इस शहर में उन्होंने एक नए स्टार्टअप की शुरुआत कर बाकी युवाओं के लिए बिजनेस की राहें खोल दी हैं. वह कहते हैं कि आज बिजनेस में कंपटीशन बहुत है, लेकिन अगर गुणवत्ता अच्छी हो और नए- नए डिजाइन हो, तो लोग प्रोडक्ट को हाथों- हाथ लपक लेते हैं. उनके बने प्रोडक्ट की अमेरिका और वियतनाम तक डिमांड है.

पिता की सलाह से शुरू किया खुद का कारोबार

रोहित ने बताया कि उनके पिता बलराम नंदवानी और मां रूपा नंदवानी होममेकर हैं. उन्होंने बेंगलुरु के कॉलेज से बैचलर की डिग्री हासिल करने के बाद एक कंपनी में 1 साल तक कैटेगरी मैनेजर के तौर पर काम किया. जुलाई 2018 में जब वह छुट्टियों में घर आए थे, तब उनके पिता ने कहा कि 20 लाख रुपए हैं, इससे या तो एमबीए की पढ़ाई करो या बिजनेस कर लो. पिता की इस पेशकश पर उन्होंने खूब सोच विचार करके बिजनेस करने की ठानी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के मंत्री ने दिखाया सरल- अनोखा अंदाज, उकडू बैठकर सुनी लोगों की समस्याएं

ईयरफोन से की शुरुआत

उस समय तक मोबाइल फोन हर घर में पहुंच चुका था, लेकिन कंपनियों ने फोन के साथ ईयरफोन देना बंद कर दिया था. यहीं से उनको ईयरफोन सेक्टर में घुसने का आइडिया आया. उन्होंने सेक्टर- 12 में एक कमरा किराए पर लेकर जुलाई 2018 में ‘हैमर’ ब्रांड से ईयरफोन बनाने शुरू कर दिए. साल 2020 में उन्होंने अपनी कंपनी को रजिस्टर करवा लिया.

अगले ही साल उन्होंने सेक्टर- 25 में जगह लेकर कंपनी को सही तरीके से चलाना शुरू कर दिया. आज उनके ऑफिस में 30 लोग काम करते हैं और प्रोडक्ट बनाने में 40 लोग काम कर रहे हैं. उनके ब्रांड के तहत, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरफोन, फिटनेस ट्रैकर्स, इलेक्ट्रिक टूथ ब्रश, ईयर बड्स, मोबाइल फोन चार्जर, पावर बैंक, डाटा केबल आदि बनाए जा रहे हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts