पानीपत: छोटी सी बात पर मर्डर, तूने मेरी पत्नी को बाहर घूमने की बात क्यों बताई, यह कहकर घोंप दिया चाकू

पानीपत | एक छोटी सी बात की इतनी खटक हो गई कि एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति की चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी. मामला बस इतना सा था कि बाहर से लौटें पति से पत्नी ने पूछा कि बेवजह बाहर क्यूं घूम रहे थे. पति ने पुछा कि ये बात तुम्हें कैसे पता चली तो उसने कहा कि आटो रिक्शा वाला ही कह रहा था कि तुम बेवजह इधर-उधर घूम रहे थे. इस पर पति ने आवेश में आकर अपने दोस्तों संग मिलकर ऑटो रिक्शा चालक की हत्या कर दी. पुलिस ने एक आरोपित को हिरासत में लिया है. पूरा वाकया पानीपत के न्यू प्रकाश नगर का है.

Murder

मॉडल टाउन स्थित राशन डिपो के मालिक न्यू प्रकाश नगर निवासी सुमित ने बताया कि तहसील कैंप निवासी 28 वर्षीय आटो रिक्शा चालक उमेश उर्फ सोनू अपने दोस्तों के साथ आशु के घर बैठा था. तहसील कैंप के विकास नगर निवासी दीपक अपने साथियों सतनाम, विजय व एक अन्य के साथ वहां पहुंचा और आते ही आटो चालक उमेश के साथ झगड़ने लगा.

क्रोधित दीपक ने उमेश से कहा कि तुमने रात को घर से बाहर घूमने वाली बात के बारे में मेरी पत्नी को क्यूं बताया. इस बात को लेकर मेरी पत्नी ने मुझसे झगड़ा किया है. इसी दौरान दीपक ने चाकू निकाला और उमेश की छाती के बाईं तरफ घोंप दिया.

यह भी पढ़े -  अब 30 मिनट कम होगा सफर, पानीपत- रोहतक रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड

आरोपित ने दूसरा वार करना चाहा तो पास बैठे उमेश के एक साथी ने उसका हाथ पकड़ लिया. इस दौरान आरोपित व उसके साथी अंधेरे का फायदा उठाते हुए वहां से भाग गए. दोस्तों ने घायल उमेश को हस्पताल में भर्ती करवाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस बारे में तहसील कैंप थाना प्रभारी सुभाष कुमार ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है. आरोपितों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.