प्यार परवान न चढ़ पाया तो ट्रेन के आगे कूदकर दें दी जान, एक ही गांव के रहने वाले थे दोनों

पानीपत । आजकल की युवा पीढ़ी नासमझी के चलते ऐसा खौफनाक कदम उठा लेते है जिसके अंजाम की उन्हें खबर तक नहीं होती और वें अपनी जिंदगी खत्म कर लेते हैं. जिन बच्चों को माता-पिता बड़े लाड़-प्यार से पालते हैं, पढ़ाते-लिखाते है ,वो बच्चे सुसाइड जैसा कदम उठा लेते हैं , कल्पना कीजिए उन माता-पिता के दिलों पर क्या बीतती होंगी. ताज़ा घटना पानीपत के इसराना हल्के से हैं जहां नौल्था गांव के पास रेलवे लाईन पर लड़का-लड़की का शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई.

death

परिजन सकते में

सूचना मिलते ही जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. जांच में सामने आया है कि दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे. दोनों ने हाल ही में बारहवीं कक्षा के पेपर दिए थे. बताया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे और घरवालें इनके प्यार के खिलाफ थे. बीती रात ही दोनों घर से लापता हुए थे. वहीं परिजनों का कहना है कि उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि आखिर दोनों बच्चों ने आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम क्यूं उठाया.

यह भी पढ़े -  अब 30 मिनट कम होगा सफर, पानीपत- रोहतक रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड

पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम

हालांकि हादसे को लेकर न तो जीआरपी थाना पुलिस कुछ स्पष्ट कह रही हैं और ना ही परिजन. इस हादसे के बाद दोनों परिवारों में शोक की लहर है. परिजनों के आंसू रोके नहीं रुक रहें हैं. जीआरपी थाना पुलिस ने 174 की कार्रवाई कर दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.