पानीपत- नई दिल्ली पैसेंजर ट्रेन के टाइम टेबल में हुआ बदलाव, कल से होगा लागू; देखे नया शेड्यूल

पानीपत | हरियाणा के पानीपत से नई दिल्ली जाने वाले रेल यात्रियों के लिए काम की खबर है. पानीपत से नई दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन (04450) की समय सारिणी में बदलाव किया गया है. नई समय सारिणी के अनुसार, अब यात्रियों को स्टेशन पर पूर्व निर्धारित समय से आधा घन्टा  पहले पहुंचना होगा. बता दें कि यह नई समय सारिणी 27 अगस्त से प्रभावी हो जाएगी.

Train

सोनीपत रेलवे स्टेशन पर नहीं है ठहराव

होशियारपुर- दिल्ली एक्सप्रेस के परिचालन का विस्तार आगरा कैंट तक करने की वजह से इसके समय में परिवर्तन किया गया है. हालांकि, होशियारपुर- दिल्ली एक्सप्रेस का ठहराव सोनीपत रेलवे स्टेशन पर नहीं है. दरअसल, पानीपत- नई दिल्ली पैसेंजर ट्रेन को बादली स्टेशन पर 20 मिनट के लिए रोका जाएगा.

बादली रेलवे स्टेशन पर होगी क्रॉसिंग

बादली स्टेशन पर होशियारपुर- आगरा कैंट एक्सप्रेस की क्रॉसिंग की जाएगी. इसके बाद, बादली स्टेशन से पैसेंजर ट्रेन को नई दिल्ली के लिए रवाना किया जाएगा. पानीपत- नई दिल्ली पैसेंजर रेल वर्तमान में सोनीपत रेलवे स्टेशन पर सुबह 6 बजकर 1 मिनिट पर पहुंचती है लेकिन 27 अगस्त से इस रेल का सुबह 5 बजकर 36 मिनिट पर आगमन होगा.

रेलवे ने जारी किया नया टाइम टेबल

स्टेशन आगमन प्रस्थान
पानीपत 4.55 —
दिवाना 5.01 5.02
समालखा 5.08 5.09
भोड़वाल माजरी 5.14 5.15
गन्नौर 5.20 5.21
राजलुगढ़ी 5.25 5.26
संदल कलां  5.29 5.30
सोनीपत 5.36 5.37
हरसाना कलां 5.41 5.42
राठधना 5.46 5.47
नरेला 5.52 5.53
होल्म्बी कलां 5.57 5.58
खेड़ा कलां 6.01 6.02
बादली 6.05 6.06
आदर्श नगर 6.25 6.26
दिल्ली आजादपुर 6.31 6.32
सब्जी मंडी 6.36 6.37
सदर बाजार  6.45 6.46
नई दिल्ली — 7.25
Avatar of Ajay Raj
Ajay Raj
View all posts