हरियाणा के इन शहरों में होगा सिटी बस सेवा का विस्तार, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

पानीपत | हरियाणा परिवहन विभाग (Haryana Transport Department) द्वारा यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में त्यौहारी सीजन पर यात्रियों को सौगात देते हुए विभाग ने दो प्रमुख शहरों अंबाला और पानीपत में सिटी बस सेवा के विस्तार की योजना बनाई है. इससे सार्वजनिक परिवहन कनेक्टिविटी मजबूत होगी और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा.

Haryana Roadways

दोनों शहरों में होगा विस्तार

दिवाली से पहले पानीपत में 10- 15 इलेक्ट्रिक बसें संचालित करने की तैयारियां शुरू हो चुकी है. पानीपत में सिटी बस सेवा का यह पहला बड़ा चरण होगा. अंबाला की बात करें तो यहां फिलहाल विभिन्न रूटों पर 10 सिटी बसें चल रही है. दिवाली तक यहां भी रोडवेज बेड़े में 5- 10 इलेक्ट्रिक बसें शामिल हो जाएगी.

परिवहन विभाग मुख्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि इलेक्ट्रिक बसों की आपूर्ति करने वाली कंपनी से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं, ताकि दिवाली से पहले दोनों शहरों के लोगों को सिटी बस सेवा की सुविधा मिल सके. इससे उनकी सुविधाओं में इजाफा होगा.

बुनियादी ढांचा मजबूत की तैयारियां

दोनों शहरों में सिटी बस सेवा का विस्तार करने से पहले रूटों का निर्धारण किया जा रहा है. इलेक्ट्रिक बसों के लिए आवश्यक चार्जिंग प्वाइंट स्थापित करने की तैयारियां शुरू हो चुकी है. चार्जिंग स्टेशनों पर बिजली के कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएंगे. पानीपत बस स्टैंड पर इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं, ताकि बसों को जल्द- से- जल्द चलाया जा सके. इससे यात्रियों को शहर में आवाजाही के लिए कम अंतराल पर सिटी बस सेवा की सुविधा मिलेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.