ट्रंप के टैरिफ बढ़ाने से हरियाणा की कई इंडस्ट्रीयों को बड़ा नुकसान, अटके 30 फीसदी आर्डर

पानीपत | कुछ समय पहले ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से 50% टैरिफ का ऐलान किया गया था. अब इसका प्रभाव भी दिखाई देने लगा है. ना केवल अंबाला की साइंस इंडस्ट्री, बल्कि पानीपत (Panipat) की टेक्सटाइल इंडस्ट्री पर भी ट्रंप की तरफ से ऐलान किए गए भारी टैरिफ का प्रभाव देखने को मिल रहा है.

factory

पानीपत से अमेरिका में 12000 करोड़ का निर्यात होता है, क्रिसमिस सीजन पर 1500 करोड़ का निर्यात होता है. ऐसे में अमेरिकी ग्राहक अब उद्यमियों से लगातार छूट की मांग भी कर रहे हैं.

व्यापारियों की बढ़ी परेशानियां

इस वजह से तकरीबन 30% आर्डर बीच में ही अटक गए हैं. ऐसे में बड़ा नुकसान होने की भी संभावना दिखाई जा रही है. अब नई मंडी तलाशनी होगी. अंबाला में करीब 4 मिलियन डॉलर का साइंस उपकरणों का एक्सपोर्ट अमेरिका के कई हिस्सों में होता है, इससे जुड़े हुए कई ऑर्डर भी अब रद्द होना शुरू हो गए हैं. अब ग्राहक पहले से तैयार किए गए 1500 करोड़ के आर्डर लेने में आनाकानी कर रही है जिस वजह से नुकसान की संभावना भी बनी हुई है.

यह भी पढ़े -  अब 30 मिनट कम होगा सफर, पानीपत- रोहतक रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड

अमेरिका इन देशों में शिफ्ट कर सकता है ऑर्डर

सबसे ज्यादा प्रभाव तो कुशन कवर, तोलियो, सोफे कवर, पर्दे,  दरियों आदि पर दिखाई दे रहा है. अब अमेरिका से ऑर्डर मिलने की संभावना इन क्षेत्रों में ना के बराबर दिखाई दे रही है. अमेरिका की तरफ से अब इन ऑर्डर को बांग्लादेश- पाकिस्तान या फिर अन्य किसी देश में शिफ्ट किया जा सकता है. अब निर्यातक यूरोप और दक्षिण अमेरिका देश से उम्मीद लगाए बैठे हैं. दूसरी तरफ चीन भी बांग्लादेश में अपना प्रभाव बढ़ा रहा है. माफिया अपने दफ्तर खोलकर अमेरिका में माल भेजने की तैयारी में लगे हुए हैं. चीन के साइंस उपकरण सस्ते हैं.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.