चुलकाना धाम पर 9 मार्च से फाल्गुन सतरंगी मेले का आयोजन, बाबा श्याम के दर्शन के लिए यहां से मिलेगी एंट्री

पानीपत | खाटूश्याम श्रद्धालुओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. पानीपत जिले (Panipat District) के समालखा स्थित चुलकाना धाम पर श्री श्याम बाबा मंदिर में फाल्गुन सतरंगी मेले की तैयारियां शुरू हो गई है. चुलकाना धाम में फाल्गुन सतरंगी मेले का आयोजन 9- 11 मार्च तक होगा, जहां बाबा श्याम ने शीश का दान किया.

Panipat Chulkana Dham

सुरक्षा के व्यापक प्रबंध

श्री श्याम मंदिर सेवा समिति चुलकाना धाम के प्रधान रोशन लाल ने बताया कि मेले के आयोजन को सफल बनाने के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं. यहां 250 पुलिसकर्मियों के अलावा 100 से ज्यादा निजी सुरक्षा गार्डों की तैनाती की जाएगी. पूरा मंदिर परिसर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखा गया है. एमरजेंसी स्थिति के लिए एक डिस्पेंसरी की व्यवस्था की गई है. दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई है.

श्रृंगार के लिए कोलकाता से आएंगे फूल

रोशन लाल ने बताया कि मंदिर की सजावट के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं. बाबा श्याम के श्रृंगार के लिए कोलकाता से फूल मंगवाए गए हैं. इस बार की आरती ढोल- नगाड़ों की धुन पर होगी. रेलवे रोड से मंदिर तक के रास्तों को रंग- बिरंगी लाइटों से सजाया गया है. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शौचालय की व्यवस्था की गई है.

यह भी पढ़े -  पानीपत में ब्लॉक स्तरीय स्विमिंग प्रतियोगिता, अलग- अलग आयु वर्ग में इन खिलाड़ियों ने मारी बाजी

पुलिस ने जारी किए निर्देश

समालखा डीएसपी नरेंद्र ने चुलकाना धाम पर आयोजित होने वाले फाल्गुन सतरंगी मेले को लेकर निर्देश जारी करते हुए कहा कि भंडारा सड़क मार्ग से दूर हटकर लगाया जाए ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी न हो. दुकानदार से भी सड़क पर सामान न रखने की अपील की गई है. उन्होंने बताया कि मेले की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस की राइडर टीम लगातार गश्त करेगी. श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए गेट नंबर 1 और 3 का उपयोग करना होगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.