ई-रिक्शा का चार्जर लगातें समय लगा करंट, 4 बच्चों के पिता की दर्दनाक मौत

पानीपत । हरियाणा के पानीपत जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. यहां शहर की वधावा राम कालोनी में एक व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनना उस वक्त महंगा पड़ गया जब उसने नौकरी छोड़ परिवार का पालन-पोषण करने के लिए खुद का काम शुरू करते हुए ई- रिक्शा खरीदी. लेकिन उसे क्या मालूम था कि जिस ई- रिक्शा से वह अपने परिवार की परवरिश करने की प्लानिंग कर रहा है ,वही एक दिन उसकी मौत की वजह बनेंगी.

panipat news 2

मिली जानकारी अनुसार मृतक तेजपाल एक फैक्टरी में काम करता था और फैक्ट्री से समय पर सैलरी न मिलने से परेशान होकर उसने इधर-उधर से रुपयों का इंतजाम कर ई- रिक्शा खरीदी . वह दिन-रात ई रिक्शा चलाकर डगमगा चुकी जिंदगी को फिर से पटरी पर लाने की कोशिश में जुट गया.

यह भी पढ़े -  अब 30 मिनट कम होगा सफर, पानीपत- रोहतक रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड

बताया जा रहा है कि बुधवार को जब तेजपाल ई- रिक्शा की बैटरी चार्ज करने लगा तो करंट का ऐसा झटका लगा कि तेजपाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.