हरियाणा में पंचायती जमीन पर काबिज लोगों के लिए खुशखबरी, सरकार देगी मालिकाना हक

पानीपत | केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री (हरियाणा) व करनाल लोकसभा सीट से BJP सांसद मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) आज पानीपत पहुंचे, जहां उन्होंने गीता यूनिवर्सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की. सूबे की नायब सैनी सरकार में पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने यहां पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया.

Daan Ki Jameen Donated Land

केंद्रीय मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

गीता यूनिवर्सिटी में आयोजित समारोह के दौरान मनोहर लाल खट्टर ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि पंचायती जमीन पर 500 गज तक के मकान जो पिछले 20 साल से बने हुए हैं, उनके मालिकों को सरकारी रेट पर मुआवजा देकर मालिकाना हक दिया जाएगा.

मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि केंद्र और हरियाणा सरकार ग्रामीण विकास को प्राथमिकता दे रही है. गांवों में तालाबों और फिरनियों को सुंदर बनाने की योजना बनाई गई है. तालाबों में पशुओं के पीने के लिए स्वच्छ जल उपलब्ध कराया जाएगा. तालाबों के किनारे पेड़- पौधे लगाकर हरित क्षेत्र विकसित किया जाएगा.

स्वरोजगार पर फोकस करें स्टूडेंट्स

गीता यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि डिग्री प्राप्त करने वाले छात्रों को देश के विकास में अग्रणी भूमिका अदा करनी होगी. उन्होंने स्टूडेंट्स को स्वरोजगार पर फोकस करने की सलाह दी, जिससे इंटरनेशनल लेवल पर देश का नाम रोशन हो सकें.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.