स्टूडेंट्स को इलेक्ट्रिक AC बसों में मुफ्त सफर का तोहफा, हरियाणा CM की बड़ी घोषणा

पानीपत | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी आज पानीपत दौरे पर पहुंचे थे जहां उन्होंने पुराने बस स्टैंड परिसर में नवनिर्मित इलेक्ट्रिक बस डिपो का उद्घाटन किया. इस दौरान उनके साथ शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, स्थानीय बीजेपी विधायक प्रमोद विज, नवनिर्मित प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Haryana Roadways AC Bus

इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, पानीपत और सोनीपत जिलों के लिए कुल 80 लो- फ्लोर इलेक्ट्रिक एसी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इनमें से 40 इलेक्ट्रिक बसें अकेले पानीपत रोडवेज डिपो के हिस्से में आई है. अब यहां इलेक्ट्रिक बसों की संख्या का आंकड़ा बढ़कर 45 हो गया है.

स्टूडेंट्स को बड़ी सौगात

सीएम नायब सैनी ने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि सभी इलेक्ट्रिक बसों में स्कूल- कॉलेज के स्टूडेंट्स को फ्री सफर की सुविधा मिलेगी. इसके लिए उन्हें अपने शैक्षणिक संस्थान का पास दिखाना होगा. उन्होंने कहा कि यह यात्रा हरियाणा रोडवेज बसों की तर्ज पर की जा सकेगी.

पानीपत रोडवेज डिपो के एक अधिकारी ने बताया कि JBM कंपनी की ये इलेक्ट्रिक बसें एक बार फुल चार्ज होने पर 150 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. इन बसों में यात्रियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे जैसी हर सीट पर SOS इमरजेंसी अलार्म बटन की सुविधा मिलेगी. इस बटन को दबाते ही सबसे पहले ड्राइवर और फिर सीधे डिपो के कंट्रोल रूम को सूचना जाएगी. इन बसों में हैप्पी कार्ड, सीनियर सिटीजन या अन्य कोई पास मान्य नहीं होगा. 5 साल तक के बच्चों को मुफ्त सफर की सुविधा और 5-12 साल तक के बच्चों की आधी टिकट लगेगी.

यह भी पढ़े -  28 दिन बाद काम पर लौटे ग्रामीण सफाईकर्मी, हरियाणा सरकार के साथ 17 मांगों पर बनी सहमति

इन रूटों पर चलेंगी एसी इलेक्ट्रिक बसें

  • पानीपत से शामली वाया सनौली
  • पानीपत से गोहाना वाया इसराना
  • पानीपत से करनाल वाया घरौंडा
  • पानीपत से सफीदों वाया मतलोडा
  • पानीपत से सिंघू बार्डर (दिल्ली सीमा)
  • पानीपत से सोनीपत वाया समालखा, गन्नौर और मुरथल

लोकल रूट्स

  • नये बस स्टैंड से टोल प्लाजा
  • पानीपत- बापौली
  • असंध नाका से निंबरी
  • असंध नाका से टोल प्लाजा
  • नए बस स्टैंड से गढ़ी सिकंदरपुर वाया काबड़ी.
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.