मोमोज और गोल-गप्पे खाने को लेकर भाई-बहन में झगड़ा, नाराज बहन ने किया सुसाइड

पानीपत । हरियाणा के पानीपत जिले में मेहनत- मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करने वाले एक व्यक्ति पर अचानक दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. एक पिता अपने बच्चों के खाने के लिए मोमोज व गोलगप्पे लेकर आया था , लेकिन इसे खाने को लेकर भाई-बहन में झगड़ा बढ़ गया. भाई से हुएं झगड़े से नाराज़ बहन ने अपने कमरे में जाकर आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठा लिया.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया. बच्ची बारहवीं कक्षा की छात्रा थी.

momoj

हिंदुस्तान की धरती पर भाई-बहन का रिश्ता सबसे ज्यादा पवित्र माना जाता है. यहां भाई अपनी बहन के लिए कुछ भी कर सकता है. लेकिन आज- कल की जनरेशन रिश्तों की अहमियत को लेकर ज्यादा संजीदा नहीं है और इसी का नतीजा है कि खाने को लेकर हुए छोटे से झगड़े से नाराज़ एक बच्ची आत्महत्या कर लेती है. बेटी के इस तरह का खौफनाक कदम उठाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है वहीं भाई भी अपनी इस नादानी के लिए खुद को कोसते हुए रोते नहीं थम रहा है. फिलहाल पुलिस ने पानीपत के सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़े -  अब 30 मिनट कम होगा सफर, पानीपत- रोहतक रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.