एयरपोर्ट की तर्ज पर चमकेगा हरियाणा का यह रेलवे स्टेशन, 300 करोड़ रूपए होंगे खर्च

पानीपत | नए साल पर हरियाणा के पानीपत रेलवे स्टेशन (Palwal Railway Station) से जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आई है. रेल भूमि विकास प्राधिकरण (RLDA) पानीपत रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास करेगा. जिसके तहत स्टेशन न केवल अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी से विकसित किया जाएगा, बल्कि साथ ही मल्टी स्टोरी बिल्डिंग का निर्माण भी किया जाएगा. इस कार्य पर लगभग 300 करोड़ रूपए खर्च होंगे.

Panipat Railway Station

प्लेटफॉर्म पर लगाए जाएंगे कोच इंडिकेटर सिस्टम

रेलवे पर खाली पड़ी जमीन को वाणिज्यिक विकास के लिए डेवलपर्स को दिया जाएगा. प्रोजेक्ट का पुनर्विकास सार्वजनिक व निजी भागीदारी मॉडल (PPP) पर होगा. स्टेशन पर होटल और दोनों और दुकानें खुलेंगी. स्टेशन तक पहुंचने के लिए असंध रोड व जाटल रोड फ्लाईओवर के नीचे से रेलवे स्टेशन को कनेक्ट किया जाएगा.

सभी प्लेटफॉर्म पर कोच इंडिकेटर सिस्टम लगाए जाएंगे. इससे यात्रियों को पता चलेगा कि उनका डिब्बा किस स्थान पर ठहराव करेगा. RLDA ने परियोजना की व्यवहार्यता अध्ययन, विस्तृत मास्टर प्लानिंग, शहरी डिजाइनिंग, इंजीनियरिंग और डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार करने के लिए निजी कंपनी को जिम्मेदारी सौंप दी है.

ऐतिहासिक- व्यावसायिक दृष्टि से पानीपत रेलवे स्टेशन दिल्ली- NCR क्षेत्र में एक प्रमुख रेलवे जंक्शन है. इस स्टेशन से 50 से ज्यादा ट्रेनें आवागमन करती हैं और यहां 22 ट्रेनों का ठहराव रहता है. 5 प्लेटफॉर्म वाले इस स्टेशन से रोजाना 30 हजार से ज्यादा यात्री सफर करते हैं.

मल्टी स्टोरी बिल्डिंग होगा निर्माण

स्टेशन पर वर्तमान बिल्डिंग व सीढ़ियों को तोड़कर नए सिरे से 2 मंजिला स्टेशन का निर्माण किया जाएगा. रेलवे क्वाटर्स को तोड़कर मल्टी स्टोरी बिल्डिंग बनाई जाएगी, ताकि कम जगह में अधिक आवास बन सकें. वेटिंग रूम को और ज्यादा बेहतर बनाने के लिए स्टेशन की पुरानी बिल्डिंग को हटाकर नए सिरे से बिल्डिंग का निर्माण किया जाएगा.

माडल टाउन के लिए नया ब्रिज

मॉडल टाउन एरिया से कनेक्टिविटी के लिए बना मौजूदा फुटओवर ब्रिज तोड़कर नए पुल का निर्माण किया जाएगा. इस पुल की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी. दोनों ओर से (एस्केलेटर) स्वचालित सीढ़ियां लगाई जाएंगी. स्टेशन का अत्याधुनिक तकनीक से निर्माण होने पर यहां और अधिक ट्रेनों के ठहराव की उम्मीद जगेगी. कुल मिलाकर कहा जाएं तो पानीपत रेलवे स्टेशन पर एयरपोर्ट की तर्ज पर आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.