1 लाख रुपये न देने पर पति ने पत्नी को दागा गर्म रॉड, जब लगी हत्या की भनक तो…

पानीपत । दहेज़ न देने या कम देने पर पत्नी को पति द्वारा परेशान किए जाना बड़ा अपराध है. सामान्य तौर पर देखा जाता है गावों में दहेज़ देने व लेने से इज्ज़त बनती है, इसलिए लोग दहेज़ देते हैं, और लेते भी हैं. लेकिन उसी दहेज़ की लालच में आकर अपराधी युवा पत्नियों को तंग करते हैं, ससुराल वालों से पैसे मांगते हैं, न देने पर हत्या भी कर देते हैं. ऐसा ही एक मामला पानीपत से सामने आया है, जहां पति ने पत्नी से 1 लाख रुपये मांगे, न देने पर पहले तो रॉड से दागा और फिर हत्या की योजना बनाई.

Crime Image

दरअसल दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने हैवानियत की हद पार कर दी. मारपीट के बाद पत्नी को लोहे की गर्म रॉड से शरीर पर कई जगह दाग दिया. घर बसाने के लिए युवती यातनाएं सहती रही, अब पति ने परिजनों और पड़ोसियों के साथ मिलकर पत्नी को जान से मारने की साजिश भी रची. जिसकी भनक लगने पर युवती गाय को रोटी खिलाने के बहाने से घर से निकलकर पानीपत पहुँच गई. युवती की शिकायत पर चांदनी बाग थाना पुलिस ने पति समेत सात नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ़ केस दर्ज किया है.

एकता विहार कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय शालू शर्मा ने बताया कि 2 साल पहले उसकी शादी दिल्ली के स्वरूप नगर निवासी गोविंद के साथ हुई थी. शादी में पिता ने हैसियत के हिसाब से दान दहेज दिया, और शादी के कुछ दिन बाद पति 1 लाख और बुलेट की मांग करने लगा

10 जून को पति परिजन और अन्य पड़ोसी एक कमरे में बैठकर उसे जान से मारने की साजिश रच रहे थे. उसे इस साजिश की भनक लगी, तो वह घर से बाहर बंधी गाय को रोटी खिलाने के बहाने बाहर आ गयीं. और फिर गेट बंद कर, वह वहां से बस स्टैंड और फिर किसी तरह पानीपत पहुँच गई.

शालू ने बताया कि वह पति और ससुराल पक्ष की बातें सुनकर बहुत घबरा गई थी. दिल्ली से पानीपत के रास्ते बातें दिमाग में चलती रहीं, इस वजह से पानीपत आने पर वह बेसुध हो गई. एक युवक और उसकी बहन उसे अपने घर ले गए, होश आने पर उन्होंने अपने फ़ोन से परिजनों को सूचना दी. जिसके बाद वे अपने घर पहुंची केस दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है.

बता दें 10 जून को एक कमरे में बैठकर पति, परिजन और पड़ोसियों ने उसे जान से मारने की साजिश रची. उसे इस साजिश की भनक लगी, तो वह घर से बाहर बंधी गाय को रोटी खिलाने के बहाने बाहर आ गयीं. और फिर गेट बंद कर, वह वहां से बस स्टैंड और फिर किसी तरह पानीपत पहुँच गई. वहां पहुंचते-पहुंचते बेसुध हो गईं. तो एक युवक और उसकी बहन उसे अपने घर ले गए, होश आने पर उन्होंने अपने फ़ोन से परिजनों को सूचना दी.

Avatar of Ajay Raj
Ajay Raj
View all posts