एकतरफा प्यार में पागल युवक ने मचाई सनसनी, आंधी रात घर में घुसकर युवती पर चाकूओं से हमला

पानीपत । पानीपत के इसराना हल्के में एकतरफा प्यार में पागल एक सनकी आशिक ने ऐसा खौफनाक मंजर पैदा कर दिया कि सब की सांसें थम गई. प्यार में पड़े इस युवक ने आंधी रात को घर में घुसकर युवती को बंधक बना लिया. परिजनों को धमकाते हुए कहा कि अगर कोई कुछ बोला तो युवती की जान लें लेगा. वह युवती से शादी की जिद पर अड़ा रहा. परिवार के सदस्य हाथ जोड़कर विनती करते रहे लेकिन युवक ने युवती को बंधक बनाएं रखा. आखिर जब परिजनों ने शादी करने से मना कर दिया तो उसने युवती पर चाकू से हमला कर वहां से फरार हो गया. घायल अवस्था में युवती को खानपुर मेडिकल कॉलेज में रैफर किया गया.

police 7
दरअसल पूरा वाकया इसराना के लक्ष्मी नगर से हैं . आरोपित युवक ने दीवार फांदकर घर के अंदर प्रवेश किया. आरोपित युवक करनाल पुलिस में एएसआई का बेटा बताया जा रहा है. घर में घुसते ही उसने चाकू की नोक पर युवती को बंधक बना लिया और शादी की जिद करने लगा.

बहन की ननद से एकतरफा प्यार

करनाल निवासी युवक की बहन का विवाह पानीपत के इसराना हल्के में हुआ है. बहन के घर आने-जाने के दौरान वह बहन की ननद के प्यार में पड़ गया. उसने अपने परिजनों को भी इस बारे में अवगत कराया था लेकिन बहन के ससुराल वालों ने शादी करने से साफ मना कर दिया था. इसके बाद से ही युवक रंजिश रखने लगा था और बार-बार परेशान करता रहता था.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के मंत्री ने दिखाया सरल- अनोखा अंदाज, उकडू बैठकर सुनी लोगों की समस्याएं

स्वजनों ने जताई थी हमले की आंशका

लड़की के घरवालों ने युवक से अपनी लड़की की जान को खतरा बताया था और पुलिस में शिक़ायत दर्ज करवाईं थी. तब पंचायत में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ था कि आगे से युवक आपकी लड़की के आसपास भी नहीं दिखेगा. इसके बावजूद युवक ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दे दिया.वहीं इस घटनाक्रम से सहमे परिजनों ने पुलिस पर भी लेट लतीफी के आरोप लगाएं. उन्होंने बताया कि इसराना पुलिस का कई घंटों तक इंतजार करने के बाद 112 नंबर डायल किया,तब जाकर पानीपत पुलिस मौके पर पहुंची है. पुलिस मौके पर जांच कर रही थी लेकिन आरोपित अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.