पानीपत शहर में बनेगा नया रेलवे पुल, 1 दर्जन कालोनियों को जीटी रोड के लिए मिलेगा सीधा रास्ता

पानीपत | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी वीरवार को पानीपत दौरे पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने शहर में करीब 89.42 करोड़ की लागत से रेलवे ओवरब्रिज और अति आधुनिक दमकल केंद्र की आधारशिला रखी. सीएम ने भगवद्गीता चौक के लिए 50 लाख और पालिका बाजार पुनर्निर्माण के लिए 40 करोड़ रुपये देने की घोषणा की. साथ ही, शहर में अलग से ऑटो मार्केट बनाने समेत 50 करोड़ के विकास कार्यों की घोषणा और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए शहर में आधुनिक सुविधाओं से लैस CCTV कैमरे लगवाने की बात कही.

Rail Underpass

मिलेगी राहत

पानीपत- जींद रेलवे लाईन के किलोमीटर 68/ 21A- 22 और पानीपत- अंबाला रेलवे लाईन के किलोमीटर 89/ 18- 19 पर औद्योगिक क्षेत्र से जी.टी रोड तक रेलवे ओवरब्रिज का सीएम नायब सैनी ने शिलान्यास किया. धनुष आकार में बनने वाले इस रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य पर 70.42 करोड़ रुपए खर्च होंगे. इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर पुराना औद्योगिक क्षेत्र और इसके साथ लगती एक दर्जन कॉलोनियों को जीटी रोड से सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी. अब इनको असंध रोड और सेक्टर- 6 की रेलवे फाटक से नहीं आना पड़ेगा.

आधुनिक दमकल केंद्र की सौगात

नगर निगम द्वारा सेक्टर- 25 में 19 करोड़ रुपए की लागत से करीब 2 एकड़ में अति आधुनिक दमकल केंद्र का निर्माण किया जाएगा. पानीपत में करीब 35 हजार औद्योगिक इकाइयां हैं. शहर में दमकल केंद्र अपेक्षाकृत कमजोर है. आग की घटनाओं को तुरंत रोकने के लिए शहर में 3 केंद्र बनाए गए हैं. ऐसे में नए दमकल केंद्र के मूर्त रूप में आने के बाद पानीपत के उद्योग को नई जान मिलेगी.

यह भी पढ़े -  अब 30 मिनट कम होगा सफर, पानीपत- रोहतक रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड

शहर से बाहर सेक्टर- 13- 17 में नई ऑटो मार्केट बनाई जा सकती है. अब स्काईलार्क रोड पर ऑटो मार्केट है. इसके अलावा, शहर में अलग- अलग सड़कों पर दुकान व वर्कशॉप हैं. स्काईलार्क रोड पर ऑटो मार्केट के चलते हर समय ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती है. ऐसे में तहसील कैंप और इंसार बाजार में जाने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है. इसलिए शहर से बाहर ऑटो मार्केट की मांग उठाई जा रही है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.