दिल्ली की तर्ज पर हरियाणा में लागू हुआ ऑड- ईवन फार्मूला, इस शहर से हुई शुरुआत

पानीपत | हरियाणा की टेक्सटाइल नगरी पानीपत में ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा नई पहल शुरू की गई है. जिला उपायुक्त वीरेंद्र दहिया और पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि दिल्ली की तर्ज पर जिले में 1 सितंबर यानि आज से ऑड- ईवन फॉर्मूला लागू किया जाएगा. फिलहाल, 1 सप्ताह तक कुछ वाहनों पर इसका ट्रायल लिया जाएगा. इसके बाद, परिणामों का आंकलन कर आगामी फैसला लिया जाएगा.

Vehicles

वाहन चालकों से सहयोग की अपील

जिला उपायुक्त वीरेंद्र दहिया ने बताया कि यदि ट्रायल सफल रहा तो इसे बड़े पैमाने पर पूरे जिले में लागू किया जाएगा. उन्होंने वाहन चालकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन करना हम सबकी जिम्मेदारी है और इस फॉर्मूले से शहर को ट्रैफिक जाम जैसी बड़ी समस्या से छुटकारा मिलेगा.

उन्होंने बताया कि इस फॉर्मूले का असली मकसद सड़कों से ट्रैफिक दबाव कम करना, ईंधन की बचत और सड़क हादसों पर अंकुश लगाना हैं और इसके लिए शहर में दिन- रात दौड़ते 4032 ई- रिक्शा और 3414 ऑटो रिक्शा के रजिस्ट्रेशन के अंतिम अंक को ओड वन में शामिल करके उसे लागू किया जा रहा है.

मिलेंगे कई फायदे

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि ऑड-ईवन फॉर्मूले से ई-रिक्शा व ऑटो चालकों को किसी तरह का आर्थिक नुकसान न पहुंचे, इसका भी ध्यान रखा जाएगा. उन्होंने बताया कि इस क़दम से शहर की सड़कों से ट्रैफिक कम होगा और वाहन चालकों को लंबे समय तक लालबत्ती पर ठहराव करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. सड़क सुरक्षा से नियंत्रित गति और अनुशासित यातायात से सड़क हादसे कम होंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.