पानीपत नरकंकाल मामले में एक के बाद एक कई सनसनीखेज खुलासे, आरोपी गिफ्तार

पानीपत । पानीपत नरकंकाल मामले में जैसे जैसे पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है, एक के बाद एक मामले की परतें खुलती नजर आ रही है. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मृत महिला के पति को यूपी के भदोही से गिरफ्तार किया था. आरोपी की यह दुसरी शादी थी. दुसरी पत्नी आरोपी को पहली पत्नी और बच्चों से मिलने से रोकती थी. दूसरी पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए आरोपी ने पत्नी व दोनों बच्चों को नींद की गोलियों की ओवरडोज दी , जिससे सुबह तक तीनों की मृत्यु हो गई. जिसके बाद घर में खड्डा खोदकर तीनों को दफना दिया. पुलिस ने बुधवार को आरोपी को हिरासत में लेकर गुरुवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे कोर्ट ने 10 दिन के रिमांड पर भेज दिया.

haryana panipat 1

डीएसपी हेडक्वार्टर सतीश वत्स ने बताया कि मूलरुप से उतर प्रदेश के मुजफ्फरनगर निवासी अहसान कारपेंटर है. गुरुग्राम में काम करने के दौरान अहसान ने मुंबई की नाजनी से दूसरी शादी की और पानीपत शिफ्ट हो गया. दूसरी पत्नी को जब पहली शादी की बात पता चली तो वह अहसान को मुजफ्फरनगर जाने से रोकने लगी, जिसके चलते दोनों में लड़ाई झगड़ा होने लगा. नवंबर 2016 में अहसान ने दूसरी पत्नी को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया. इसके लिए उसने पत्नी व दोनों बच्चों के दुध में नींद की गोलियों का ओवरडोज मिला दिया.

सुबह तक तीनों की मौत हो चुकी थी. इसके बाद आरोपी एहसान ने पानी की टंकी के लिए खड्डा खुदवाने के बहाने मजदूरों को बुलाया. रात में तीनों शवों को खड्डे में डालकर मिट्टी डाल दी और अगले दिन मजदूरों से प्लास्टर करवा दिया. करीब ढाई साल पहले शुगर मिल कालोनी के पवन कुमार को घर बेचकर यहां से चला गया.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के मंत्री ने दिखाया सरल- अनोखा अंदाज, उकडू बैठकर सुनी लोगों की समस्याएं

ऐसे आया पकड़ में

डीएसपी ने बताया कि मकान के वर्तमान मालिक ने मकान में कोई मरम्मत का काम नहीं करवाया था जिसकी वजह से पहले वाले मालिक पर शक गया. मकान की रजिस्ट्री से अहसान का नाम व पता मालूम किया गया और मुज्जफर नगर में पुछताछ के बाद उसे भदोही से गिरफ्तार किया गया.

नाजनी,शाबिर और सोहैल के थे कंकाल

शिवनगर में बरामद कंकाल अहसान की पत्नी नाजनी (35) ,14 वर्षीय सोहैल व 15 वर्षीय शाबिर के थे. हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि शाबिर किसका बेटा था.

शादी डॉट कॉम से फंसाता था लड़की

अहसान कारपेंटर के काम के साथ टेक्नोलॉजी का भी बखूबी इस्तेमाल करता था. उसके शादी डॉट कॉम से मुंबई की नाजनी को फंसाकर दूसरी शादी की थी. 2016 में नाजनी व बच्चों की हत्या करने के बाद फिर शादी डॉट कॉम के माध्यम से तीसरी शादी की, जिसके साथ वह भदोही में रहता था.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.