पानीपत SP की पोस्टिंग बदली, मेघा भूषण को मिली जिले की कमान; दीप्ति गर्ग अब संभालेंगी पलवल

पानीपत | हरियाणा सरकार ने IPS और HPS अधिकारियों की तबादला एवं नियुक्ति सूची में शनिवार को बड़ा संशोधन किया है. पानीपत की SP के पद पर हाल ही में नियुक्त की गईं दीप्ति गर्ग का तबादला आदेश रद्द कर दिया गया है. उनकी जगह अब IPS अधिकारी मेघा भूषण को पानीपत जिले की नई SP नियुक्त किया गया है. सरकार की ओर से यह संशोधन गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल (IAS) द्वारा 5 सितंबर 2026 को जारी आदेशों के तहत किया गया है.

Megha Bhushan Panipat

प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक दीप्ति गर्ग पानीपत की मूल निवासी हैं. गृह जिले में तैनाती से जुड़े प्रशासनिक नियमों के कारण उन्होंने SP का पदभार ग्रहण नहीं किया था. इसके बाद सरकार ने नियुक्ति में बदलाव करते हुए नया आदेश जारी किया.

मेघा भूषण को पानीपत की जिम्मेदारी

IPS 2019 बैच की मेघा भूषण पहले DCP (ईस्ट), सोनीपत के पद पर तैनात थीं. 3 सितंबर 2026 को उनका तबादला SP पलवल के पद पर किया गया था. अब सरकार ने यह आदेश रद्द करते हुए उन्हें SP पानीपत नियुक्त किया है. वहीं, IPS 2020 बैच की दीप्ति गर्ग को DCP झज्जर के पद से स्थानांतरित कर पानीपत SP बनाया गया था. संशोधित आदेश में पानीपत की नियुक्ति रद्द कर उन्हें SP पलवल की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

कई IPS अधिकारियों के प्रभार बदले

लोकेंद्र सिंह (IPS 2014) को SP CID-1 (सुरक्षा) और ATS के प्रभार से हटाकर SP State Crime Bureau (SCB), Haryana नियुक्त किया गया है. सुरिंदर सिंह भोरिया (IPS 2014) को SP STF पंचकूला से स्थानांतरित कर Commandant, 5वीं बटालियन HAP मधुबन बनाया गया है. नरेंद्र बिजारणिया (IPS 2015) को SP करनाल से हटाकर Commandant, 1st IRB भोंडसी नियुक्त किया गया है. इसके साथ पूजा डाबला (HPS) को भोंडसी में कार्यवाहक कमांडेंट का दिया गया प्रभार भी रद्द कर दिया गया है.

ATS और नारकोटिक्स ब्यूरो में भी बदलाव

वरुण सिंगला (IPS 2017) SP CID (सुरक्षा) के पद पर रहते हुए Haryana ATS का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे. विक्रांत भूषण (IPS 2017) को STF से हटाकर SP Haryana State Narcotics Control Bureau (HSNCB), पंचकूला नियुक्त किया गया है. अमित यशवर्धन (IPS 2018) SP सुरक्षा (CID) की जिम्मेदारी के साथ SP Commando (Naval) का अतिरिक्त कार्यभार भी देखेंगे. वहीं, अनिल कुमार (HPS) को SP STF करनाल से बदलकर SP HSNCB करनाल नियुक्त किया गया है.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.