हरियाणा में LIC योजना का शुभारंभ करेंगे PM मोदी, 9 दिसंबर को आयोजित होगा कार्यक्रम

पानीपत | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगले महीने हरियाणा के दौरे पर पहुंच रहें हैं, जहां वो 9 दिसंबर को पानीपत में प्रस्तावित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे. यह कार्यक्रम सेक्टर 13- 17 के ग्राउंड में आयोजित होगा. शनिवार को उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया.

PM Modi Narendra Modi

DC ने तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे डीसी वीरेंद्र कुमार दहिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह आज से ही कार्यक्रम की तैयारियों को शुरू कर दें. कार्यक्रम स्थल की सफाई व्यवस्था और ग्राउंड को समतल बनाने का काम सोमवार तक पूरा कर लिया जाए. पार्किंग व्यवस्था का विशेष ध्यान रखें, ताकि कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने वाले लोगों को किसी भी तरह की परेशानी न हो.

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश

डीसी के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे पूर्व BJP सांसद संजय भाटिया ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि को ध्यान में रखते हुए हर बिंदु पर फोकस करना होगा. इसके लिए पहले से ही रोड मैप तैयार करना होगा. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में शिरकत करने वाले लोगों को कोई परेशानी न उठानी पड़े, इसके लिए सीटिंग प्लान बेहतर बनाना होगा.

संजय भाटिया ने कहा कि पीने का पानी, शौचालय, पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर देने के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं. यह एलआईसी का कार्यक्रम है, ऐसे में ज्यादा से ज्यादा महिलाएं इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगी. इसलिए महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को भी चाक- चौबंद करना होगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.