संत समागम के लिए रेलवे की खास तैयारी, केरला संपर्क क्रांति समेत इन ट्रेनों को मिला ठहराव

पानीपत | हरियाणा के पानीपत में होने वाले 79वें अंतरराष्ट्रीय निरंकारी संत समागम में रेल मार्ग से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है. रेलवे ने भोड़वाल माजरी स्टेशन पर 68 ट्रेनों को अस्थायी ठहराव देने का फैसला किया है. इनमें कुछ ऐसी लंबी दूरी की ट्रेनें भी शामिल हैं, जिनका पानीपत जंक्शन पर नियमित ठहराव नहीं है.

Train Railways

नई व्यवस्था का फायदा अलग-अलग राज्यों से समागम में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगा. भोड़वाल माजरी में ट्रेन से उतरने के बाद उन्हें कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए पानीपत से वापस सड़क मार्ग का लंबा सफर नहीं करना पड़ेगा.

भोड़वाल माजरी में स्टॉपेज

केरला संपर्क क्रांति, तिरुवनंतपुरम उत्तर सुपरफास्ट और गलता धाम पूजा सुपरफास्ट जैसी ट्रेनों का पानीपत जंक्शन पर ठहराव नहीं है. इसके बावजूद समागम को देखते हुए इन ट्रेनों के लिए भोड़वाल माजरी स्टेशन पर अस्थायी स्टॉपेज की व्यवस्था की गई है. बता दें कि भोड़वाल माजरी छोटा रेलवे स्टेशन है, लेकिन श्रद्धालुओं की संभावित संख्या और उनकी सुविधा को देखते हुए रेलवे ने यहां लंबी दूरी की ट्रेनों को भी रोकने की व्यवस्था की है.

कई ट्रेनें शामिल

समागम के दौरान सचखंड एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस, जम्मू मेल, मालवा एक्सप्रेस, पश्चिम एक्सप्रेस और हीराकुंड एक्सप्रेस सहित कई अन्य ट्रेनों का भी भोड़वाल माजरी में अस्थायी ठहराव रहेगा. रेलवे की ओर से कुल 68 ट्रेनों के लिए यह व्यवस्था की गई है. इन ट्रेनों का स्टेशन पर दो मिनट का अस्थायी ठहराव रहेगा.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.