हरियाणा में बड़ा सड़क हादसा, 1 शख्स की मौत 35 घायल

पानीपत । हरियाणा के पानीपत जिलें से एक बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां हरियाणा रोड़वेज की एक तेज रफ्तार बस एक डंपर से टकरा गई. हादसा डाहर गांव स्थित गोल चक्कर के पास हुआं है. इस सड़क हादसे में डंपर चालक को अपनी जान गंवानी पड़ी जबकि 35 के करीब यात्री घायल हुए हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया. हादसे में घायल हुए लोगों ने बताया कि बस चालक की लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआं है.

Accident New

लोगों का कहना है कि बस की रफ्तार बहुत अधिक थी और चालक बस पर काबू नहीं रख पाया. रफ्तार अधिक होने की वजह से बस चालक ने डंपर को पीछे से टक्कर मार दी. वहीं इस हादसे में जान गंवाने वाले शख्स की पहचान गांव मांडी जिला पानीपत के रुप में हुई है. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सभी घायलों को पानीपत के सिविल अस्पताल और निजी अस्पतालों में भर्ती करवाया.

यह भी पढ़े -  अब 30 मिनट कम होगा सफर, पानीपत- रोहतक रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.