मालकिन को लेकर नौकर फरार, बच्चे दो महीने से अपनी मां के लिए परेशान

पानीपत | हरियाणा के पानीपत जिले में एक युवक को नौकर रखना उस समय महंगा पड़ गया, जब वह नौकर ही मालिक की पत्नी को लेकर फरार हो गया. पीड़ित पति और उसके बच्चे पिछले दो महीने से अपनी पत्नी की तलाश में धक्के खा रहे हैं. दरअसल पीड़ित ने दो महीने पहले ही अपनी मीट की दुकान पर एक व्यक्ति को नौकरी पर रखा था.

panipat news wife ran

नौकरी पर रखने के कुछ दिन बाद ही आरोपी नौकर अपने मालिक की बीवी को लेकर रफूचक्कर हो गया. फिलहाल पीड़ित ने डीएसपी सतीश वत्स से गुहार लगाई है कि उसकी गायब हुई बीबी को ढूंढा जाए. वहीं डीएसपी ने भी भरोसा दिलाया कि फरीयादी की बीबी को जल्द खोज निकाला जाएगा. वहीं दो महीने से लापता अपनी मां के लिए बच्चे भी परेशान हैं.

यह भी पढ़े -  अब 30 मिनट कम होगा सफर, पानीपत- रोहतक रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.