पानीपत | हरियाणा के पानीपत जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है. यहां के लाखु बुआना गांव के सैनिक का निधन हो गया. मिली जानकारी के अनुसार, गांव के 38 वर्षीय सुनील मलिक सेना में सूबेदार के पद पर तैनात थे. उनकी ड्यूटी इन दिनों पश्चिम बंगाल में थी. अचानक दिल का दौरा पढ़ने से उनकी मृत्यु हो गई.
आज होगा अंतिम संस्कार
जैसे ही उनकी मृत्यु की खबर परिवार और गांव में पहुंची तो हर कोई गमगीन नज़र आया. हालांकि, उनकी मृत्यु की सूचना परिवार को 3 मार्च को शाम को मिली. अगली शाम तक धीरे- धीरे यह जानकारी पूरे गांव में फेल गई. आज 5 मार्च को उनका पार्थिव शरीर रीति- रिवाज अनुसार गांव में लाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.
मिली जानकारी के अनुसार, सुनील मलिक आर्मी में स्पोर्ट्स कोटे के तहत भर्ती हुए थे और वह वॉलीबॉल में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे थे. वह अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गए हैं.
