निरंकारी संत समागम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, भोड़वाल माजरी स्टेशन पर ठहराव करेगी यह ट्रेनें

पानीपत | निरंकारी संत समागम में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. संत निरंकारी मंडल के सचिव जोगिंदर सुखीजा ने बताया कि भोड़वाल माजरी में 78वें वार्षिक निरंकारी संत समागम 31 अक्टूबर से तीन नवंबर तक होगा, जिसको लेकर संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल, भोड़वाल माजरी (पानीपत) में तैयारियां शुरू हो गई है.

Railway Station

ठहराव करेगी कई ट्रेनें

जोगिंदर सुखीजा ने बताया कि निरंकारी संत समागम को देखते हुए समालखा में भोड़वाल माजरी रेलवे स्टेशन पर 6 अक्टूबर से 7 नवंबर तक 52 ट्रेनों का ठहराव होगा. उन्होंने बताया कि समागम में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा का ख्याल रखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों के ठहराव को मंजूरी दी है, जिनमें जम्मू तवी- अजमेर एवं बांद्रा टर्मिनस- चंडीगढ़ रेल सेवा का 6 अक्टूबर से 7 नवंबर तक भोड़वाल माजरी स्टेशन पर 2 मिनट का अस्थाई ठहराव शामिल हैं.

यह रहेगा शेड्यूल

ट्रेन नंबर 12414, जम्मूतवी- अजमेर सेवा 6 अक्टूबर से 7 नवंबर तक भोड़वाल माजरी स्टेशन पर रात 2.20 बजे ठहराव करेगी.

ट्रेन नंबर 12413, अजमेर- जम्मूतवी भोड़वाल माजरी स्टेशन पर रात 22.25 बजे ठहराव करेगी.

ट्रेन नंबर 22451, बांद्रा टर्मिनस- चंडीगढ़ 6 अक्टूबर से 7 नवंबर तक भोड़वाल माजरी स्टेशन पर सुबह 11.13 बजे ठहराव करेगी.

ट्रेन नंबर 22452, चंडीगढ़- बांद्रा टर्मिनस 6 अक्टूबर से 7 नवंबर तक भोड़वाल माजरी स्टेशन पर सुबह 7:58 बजे ठहराव करेगी.

यह ट्रेनें भी करेगी ठहराव

निरंकारी अध्यात्मिक स्थल पर जाने के लिए अंबाला- प्रयागराज जम्मू मेल (20434), हावड़ा- कालका नेताजी एक्सप्रेस (12311- 12), प्रयागराज- चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस (14217- 18), जम्मू तवी- ताटानगर मूरी एक्सप्रेस (18102- 01), जम्मू तवी- संबलपुर एक्सप्रेस (18310- 09), वैष्णो देवी कटरा- दादर मालवा एक्सप्रेस (12920- 19) को भोडवाल माजरी रेलवे स्टेशन पर 2 मिनट का अस्थाई ठहराव दिया गया है.

ट्रेन नंबर 11842 गीता जयंती एक्सप्रेस, 20808 हीराकुंड एक्सप्रेस, 12716 सचखंड एक्सप्रेस, 11057 अमृतसर एक्सप्रेस, 12919 मालवा एक्सप्रेस, 11077 झेलम एक्सप्रेस, 22455 कालका एक्सप्रेस, 22709 हजरत साहिब एक्सप्रेस और 20847 उधमपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस को भोड़वाल माजरी स्टेशन पर 2 मिनट का अस्थाई ठहराव दिया गया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.