हरियाणा के पानीपत में विदेशी नंबर से आया कॉल, पिता को कहा छह महीने तक कर ले बेटों से प्यार

पानीपत । हरियाणा के पानीपत में एक बार फिर विदेशी कॉल आने से दहशत फैल गई है. बता दे कि ऑस्ट्रेलिया के नंबर से पानीपत के एक प्रॉपर्टी डीलर को मोबाइल पर फोन आया. प्रॉपर्टी डीलर सतीश के बेटे को जान से मारने की धमकी दी गई. सतीश के मुताबिक आरोपी विदेशी नंबर से हरियाणवी में बात कर रहा था.

Phone Par Dhamki

विदेशी नंबर से आया धमकी भरा कॉल 

धमकी भरा कॉल आने के बाद पूरे परिवार में दहशत का माहौल है. प्रॉपर्टी डीलर ने जान से मारने की धमकी देने वाले के खिलाफ मॉडल टाउन पुलिस थाने में केस दर्ज कराया है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पानीपत के मॉडल टाउन की मुखिया कॉलोनी में रहने वाले सतीश ने बताया कि वे प्रॉपर्टी डीलर है. उनके 18 और 15 साल के दो बेटे हैं. उन्होंने बताया कि ऑस्ट्रेलिया के नंबर से उनके मोबाइल पर कॉल आया. कॉल करने वाले ने उनसे उनका नाम पूछा और दोनों बेटों को 6 महीने के अंदर जान से मारने की धमकी दी. उन्होंने कॉल करने वाले से कारण पूछा तो उन्होंने कुछ नहीं बताया.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के मंत्री ने दिखाया सरल- अनोखा अंदाज, उकडू बैठकर सुनी लोगों की समस्याएं

बेटों को दी गई जान से मारने की धमकी

सतीश ने कॉल करने वालों से रुपयों की डिमांड और कुछ अन्य दुश्मनी के कारण भी पूछे लेकिन उसने कुछ नहीं बताया.उसका कहना है कि आरोपी हरियाणवी भाषा में बात कर रहा था. अब सतीश ने आरोपी के फोन नंबर और कॉल रिकॉर्डिंग के साथ मॉडल टाउन थाने में केस दर्ज कराया. प्रॉपर्टी डीलर का कहना है कि उनका छोटा बेटा सावन घुड़सवार है वह नेशनल स्तर पर ब्रोंज  मेडल जीत चुका है. खेलों में आगे बढ़ने के लिए वह उसे अमेरिका भेजने की तैयारी कर रही है इसके लिए वीजा अप्लाई किया हुआ है. वहीं डीएसपी व सतीश वत्स ने जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें शिकायत मिली है इसकी गहनता से जांच की जा रही है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.