पानीपत में महिला ने बीच सड़क युवक को बैट से पीटा, वीडियो वायरल

पानीपत । लखनऊ के बाद अब हरियाणा के पानीपत में भी एक महिला और कार सवारों के हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. महिला ने बीच सड़क पर न केवल कार सवारों को थप्पड़ मारें बल्कि उनकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की. महिला यही पर नहीं थमी बल्कि खुद पीटने के बाद अपने रिश्तेदारों को भी मौके पर बुलाकर युवकों को बेरहमी से पिटवाया. महिला ने कहा कि कार सवार युवकों ने उससे छेड़खानी की है. वहीं पीड़ित युवक कह रहे थे कि अगर हमने गलती की है तो पुलिस को बुलवाए, लेकिन महिला और रिश्तेदारों ने उनकी एक ना मानी.

panipat viral video

आरोपी महिला गिरफ्तार

इस घटनाक्रम में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उसके पति व साथ में एक अन्य शख्स के खिलाफ केस दर्ज कर लिया. वहीं दूसरी ओर से घटना का भुक्तभोगी बलराज शर्मा करनाल जिले के गांव गोली का रहने वाला है.

पुलिस को दिए बयान में बलराज ने बताया कि गुरुवार को वह अपने दोस्तों के साथ पानीपत से गांव की तरफ जा रहा थे. एक स्कूटी सवार महिला उनकी गाड़ी के पीछे-2 चल रही थी. अचानक से स्कूटी सवार महिला ने गांव सेहरा के पास उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रुकवाया और बिना कुछ बोले हाथापाई करने लगीं.

यह भी पढ़े -  यात्रियों को मिलेगा आरामदायक सफर का मजा, 80 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाएंगे हरियाणा के CM सैनी

क्रिकेट बैट से पीटा

इसके बाद महिला ने फोन करके अपने पति को बुलाया. उसके साथ 2-3 और लोग भी थे. इन लोगों के हाथ में क्रिकेट बैट था. महिला ने क्रिकेट बैट ने बलराज के सिर पर वार किए जिससे उसे सिर में चोट आई है.इस पूरे घटनाक्रम के दो वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहें हैं. वहीं पीड़ित बलराज की शिक़ायत पर मतलौडा थाना पुलिस ने जिलें के गांव ब्राहमण माजरा के भूप सिंह ,उसकी पत्नी व अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.