हरियाणा कांग्रेस के बड़े नेता का 2 दिन बाद यू- टर्न, बेटे के समझाने पर पार्टी में वापिस लौटे

रेवाड़ी | हरियाणा विधानसभा चुनाव में मिली अप्रत्याशित हार के बाद अहीरवाल क्षेत्र से कांग्रेस (Haryana Congress) के बड़े नेता एवं 5 बार के विधायक कैप्टन अजय यादव ने खराब व्यवहार का आरोप लगाते हुए पार्टी से त्यागपत्र दे दिया था, लेकिन अब दो दिन बाद ही उन्होंने अपने फैसले से यू- टर्न ले लिया है. जिसके बाद हर कोई हैरान हो रहा है कि आखिर कांग्रेस पार्टी में ये क्या चल रहा है.

Indian National Congress INC

सोशल मीडिया पर पोस्ट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए कैप्टन अजय यादव ने लिखा है कि मैं जन्म से कांग्रेसी हूं और आखिरी सांस तक कांग्रेस पार्टी में रहूंगा. OBC विभाग प्रमुख के रूप में की गई मेहनत को आलाकमान से सराहना नहीं मिलने के चलते मैं नाराज हो गया था, लेकिन बेटे के समझाने पर सब कुछ भूल कर कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए काम करूंगा.

राहुल गांधी से की थी मुलाकात

बता दें कि गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी की ओर से टिकट नहीं मिलने और फिर हरियाणा विधानसभा चुनाव में कथित उपेक्षा से आहत कांग्रेस के ओबीसी विभाग के अध्यक्ष कैप्टन अजय यादव ने वीरवार सुबह राहुल गांधी से मुलाकात की थी. इस मुलाकात के दौरान उन्होंने अपनी शिकायतें राहुल गांधी के सामने रखी तो उल्टा राहुल गांधी ने उनकी रिपोर्ट कार्ड पर सवाल खड़े किए थे, जिसके कुछ ही घंटों बाद कैप्टन अजय यादव ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देते हुए राहुल गांधी पर भी निशाना साधा था.

यह भी पढ़े -  पंचकूला निगम चुनाव में मेयर पद के लिए कांग्रेस ने घोषित किया उम्मीदवार, कुमारी शैलजा की पसंद पर लगी मुहर

6 बार रहें हैं विधायक

कैप्टन अजय यादव की गिनती कांग्रेस के अहीरवाल क्षेत्र के बड़े नेता के रूप में होती है. 1991 से 2014 तक वो लगातार 6 बार विधायक निर्वाचित हुए हैं. पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौधरी भजनलाल और भुपेंद्र हुड्डा की सरकार में कई अहम मंत्रालय में मंत्री रहे हैं. फिलहाल, कांग्रेस OBC सेल के राष्ट्रीय चेयरमैन पद पर आसीन हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.