हरियाणा में BJP ने की संगठन की दूसरी सूची जारी, नायब सैनी को 6 मोर्चों का चुना अध्यक्ष

चंडीगढ़ | भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने हरियाणा में संगठन की दूसरी सूची जारी कर दी है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी को 6 मोर्चों का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. पार्टी ने इसके साथ ही मुख्य वक्ता, आईटी प्रमुख और आईटी सह- प्रमुख के पदों पर नियुक्तियां की गई हैं. दूसरी तरफ मुख्यमंत्री के ओएसडी रहे जवाहर यादव को मुख्य वक्ता बनाया गया है जबकि आईटी प्रमुख आदित्य चावला और सह प्रमुख रोहित सैनी को नियुक्त किया गया है.

BJP

किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

आपको बता दें कि दादरी से सुखविंद्र मांडी को किसान मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है. पंचकूला से योगेन्द्र शर्मा को युवा मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. वहीं, गुरुग्राम विधायक सत्यप्रकाश जरावता को एससी मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है. गुरुग्राम से उषा प्रियदर्शी को महिला मोर्चा, यमुनानगर से कर्णदेव कंबोज को ओबीसी मोर्चा पर नियुक्ति दी गई है. बीजेपी ने नूंह के जॉन मोहम्मद को अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, ट्रांसफर और प्रमोशन पर बनी सहमति
Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.