हरियाणा कांग्रेस में संगठन का खाका लगभग तैयार, प्रभारी इस दिन सौंपेंगे जिला प्रमुखों की लिस्ट

चंडीगढ़ | हरियाणा कांग्रेस को जोड़ने के लिए पार्टी मुख्यालय की कोशिशें फिलहाल जारी है. पिछले साढ़े 9 साल से गठन का इंतजार कर रही हरियाणा कांग्रेस के संगठन का खाका दिल्ली में तैयार किया जा रहा है. संगठन बनाने की इस कवायद में सबसे अहम बात यह है कि जिन जिलों में सहमति बन गई है, उनकी सूची 20 सितंबर तक जारी होने की उम्मीद है लेकिन जिन जिलों में सहमति नहीं बन पाई है. उनकी सूची आलाकमान को भेजी जाएगी. इसके बाद, केंद्रीय नेतृत्व ही नाम तय करेगा. संभावना है कि बाबरिया हैदराबाद में ही केंद्रीय नेतृत्व को सूची सौंपेंगे.

Deepak Babriya Haryana Congress

60 फीसदी सौंपी रिपोर्ट

फिलहाल, केंद्रीय समन्वयकों की ओर से 60 फीसदी रिपोर्ट हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया को सौंपी जा चुकी है. इसमें सबसे खास बात यह है कि जिला प्रमुखों के नाम की 2- 2 सूचियां बाबरिया के पास पहुंची हैं. पहली रिपोर्ट केंद्रीय समन्वयकों की है और दूसरी रिपोर्ट हरियाणा कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षकों की है. 13 सितंबर तक सभी रिपोर्ट पार्टी प्रभारी के पास पहुंच जाएंगी. इसके बाद, कांग्रेस वर्किंग कमेटी में रायशुमारी के बाद सूचियों पर फैसला लिया जाएगा.

गुजरात में देंगे रिपोर्ट

बाबरिया को 13 सितंबर की शाम तक हरियाणा संगठन से जुड़ी सारी रिपोर्ट मिल जाएगी. इसके बाद, वह 14 सितंबर को गुजरात के लिए रवाना होंगे. वह 16 सितंबर को हैदराबाद में सीडब्ल्यूसी की बैठक में हिस्सा लेंगे. इस बैठक में वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ जिला अध्यक्षों के नामों पर चर्चा करेंगे. हरियाणा के सभी 22 जिलों में 33 जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा होनी है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार की नई योजना, 10 साल प्राकृतिक खेती करने वालों को मिलेगी सरकारी जमीन

बाबरिया ने कही ये बात

हरियाणा कांग्रेस संगठन को लेकर जिलों में हो रहे विरोध प्रदर्शन पर दीपक बाबरिया ने रणदीप सुरजेवाला, कुमारी शैलजा और किरण चौधरी से दो टूक पूछा है कि क्या वे जिस राज्य में जाते हैं. वहां के स्थानीय नेताओं के मुताबिक काम कर पाते हैं. उन्होंने कहा कि अगर उन्हें मेरे किसी फैसले पर कोई आपत्ति थी तो वह मुझसे मिल सकते थे और फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने जाते. कहना है कि नोटिस किसी को नहीं दिया गया है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.