रेवाड़ी में भीषण सड़क हादसे में 2 लोगो की मौत

रेवाड़ी | जाटूसाना- बेरली सड़क मार्ग पर गांव परखोतमपुर में सेय्यद मंदिर के पास सड़क कल भीषण हादसा हुआ. जानकारी के मुताबिक, इस भीषण हादसे में 2 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों की पहचान नांगलिया रणमोख निवासी लाल सिंह (18) व दूसरे राठीवास निवासी वैध के रूप में हुई है.

Accident New

आपको बता दे कि नांगलिया रणमोख निवासी लाल सिंह की नानी की तबियत पिछले कई दिनों से खराब चल रही थी. गांव में रिस्तेदारी की पहचान से लाल सिंह ने राठीवास निवासी वैध को नानी के इलाज के लिए बुला लिया. बुधवार दोपहर दोनों गांव भालखि में नानी को दवाई देकर वापस लौट रहे थे कि परखोतमपुर में दोनों ही ट्रक के जोड़ो की चपेट में आ गए. दोनों के शरीर से ट्रक के जोड़े निकलने से बुरी तरह कुचले गए व घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई. हादसे के बाद जाटूसाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रेवाड़ी के सामान्य अस्पताल भेज दिया है.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा
Avatar of Haryana E Khabar
Haryana E Khabar
View all posts