हरियाणा में रेलयात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, 4 ट्रेनें रद्द; रूट डायवर्ट से चलेगी यह ट्रेनें

रेवाड़ी | हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि बीकानेर मंडल के रेवाड़ी- हिसार रेलखंड के मानहेरू एवं भिवानी जंक्शन स्टेशनों के मध्य ट्रैक को डबल किया जा रहा है, जिसके लिए ब्लॉक लिया जा रहा है. इसके चलते हरियाणा (Haryana) से होकर गुजरने वाली 4 ट्रेनें रद्द रहेगी. एक ट्रेन को आंशिक तौर पर रद्द किया गया है, जबकि 4 ट्रेनों को रूट डायवर्ट से चलाया जाएगा.

Train Cancelled

रद्द ट्रेनों की सूची

ट्रेन नंबर 59632, रेवाड़ी- हिसार रेलसेवा 21 अप्रैल से 10 मई तक रद्द रहेगी. ट्रेन नंबर 59631, हिसार- रेवाड़ी रेलसेवा 22 अप्रैल से 11 मई तक रद्द रहेगी.

ट्रेन नंबर 14117, प्रयागराज जंक्शन- भिवानी रेलसेवा 1 मई से 8 मई तक रद्द रहेगी. ट्रेन नंबर 14118, भिवानी- प्रयागराज जंक्शन रेलसेवा 30 अप्रैल से 7 मई तक रद्द रहेगी.

आंशिक रद्द रेल सेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

ट्रेन नंबर 14117, प्रयागराज- भिवानी ट्रेन 21 अप्रैल से 30 अप्रैल एवं 9 मई से 11 मई तक प्रयागराज से प्रस्थान करेगी और भिवानी सिटी तक ही संचालित होगी. यह रेल सेवा भिवानी सिटी से भिवानी जंक्शन के मध्य आंशिक रद्द रहेगी.

रूट डायवर्ट से चलेगी यह ट्रेनें

ट्रेन नंबर 14029, श्रीगंगानगर- दिल्ली रेल सेवा 22 अप्रैल से 7 मई तक (16 ट्रिप) श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी. परिवर्तित मार्ग हिसार- भिवानी बाईपास- रोहतक- शकूरबस्ती- दिल्ली होकर संचालित होगी. परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन भिवानी सिटी, रोहतक व झज्जर स्टेशन पर ठहराव करेगी.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा

ट्रेन नंबर 14030, मेरठ कैंट- श्रीगंगानगर रेल सेवा 22 अप्रैल से 7 मई तक मेरठ कैंट से प्रस्थान करेगी. वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग दिल्ली- शकूरबस्ती- रोहतक- भिवानी बाईपास- हिसार होकर संचालित होगी. परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन झज्जर, रोहतक व भिवानी सिटी स्टेशनों पर ठहराव करेगी.

ट्रेन नंबर 12555, गोरखपुर बठिंडा रेलसेवा 21 से 25 अप्रैल तक एवं 4 मई से 10 मई तक गोरखपुर से प्रस्थान करेगी. परिवर्तित मार्ग रोहतक- भिवानी बाईपास- हिसार होकर संचालित होगी. परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन भिवानी सिटी स्टेशन पर ठहराव करेगी.

ट्रेन नंबर 12556, बठिंडा- गोरखपुर रेल सेवा 22 अप्रैल से 26 अप्रैल एवं 5 मई से 11 मई तक बठिंडा से प्रस्थान करेगी. परिवर्तित मार्ग हिसार-  भिवानी बाईपास- रोहतक होकर संचालित होगी. परिवर्तित मार्ग में ट्रेन भिवानी सिटी स्टेशन पर ठहराव करेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.