कोसली में हुई लूट के आरोपी गिरफ्तार, 24 तारीख को दिया था वारदात को अंजाम

रेवाड़ी, सुनील खनेजा | कोसली शहर में 24 तारीख की रात सवा आठ बजे रामभक्त उर्फ लाला राम रैस्टोरेटं संचालक के साथ हुई लुट मामले में पांच लोगों को कोसली पुलिस ने गिरफ्तार करके आज कोर्ट में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है.

Jail

इस विषय में जानकारी देते हुए इस केस पर सब इंस्पेक्टर रामचंद्र ने बताया कि शहर में रामभक्त उर्फ लाला राम के साथ हुई मारपीट व लुटपाट मामले में आस- पास के दुकानों के सामने लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से लुटेरों तक पहुंचने में मदद मिली. लुटेरों में कोसली शिव कालोनी निवासी दीपक, बलवान साहरनवास, गुलाब झाल, अजय कोसली व रघु शामिल थे. आज पांचों को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा

उल्लेखनीय है कि 24 नवम्बर की रात स्वामी रैस्टोरेटं संचालक रामभक्त उर्फ लालाराम को उस समय पीछे से पांचों युवकों ने हमला करके घायल कर 44,500 हजार रुपए नगदी, सोने की चैन व मोबाइल लुट कर फरार हो गए थे.

Avatar of Haryana E Khabar
Haryana E Khabar
View all posts