यात्रीगण कृपया ध्यान दें, 2 दिन तक रद्द रहेगी 6 ट्रेनें; दिल्ली का सफर होगा मुश्किल

रेवाड़ी, Indian Railways | ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि दिल्ली रूट पर रेवाड़ी- खलीलपुर पुल संख्या 98- A पर होने वाले तकनीकी कार्य के चलते रेलवे की तरफ से 17 अप्रैल को ट्रैफिक ब्लाक लिया जा रहा हैं, जिसके चलते 16 व 17 अप्रैल को रेवाड़ी- दिल्ली के बीच रेल यातायात प्रभावित रहेगा. इन दोनों दिनों में 6 ट्रेनें रद्द रहेगी.

Train Cancelled

16 अप्रैल को रद्द ट्रेनों की सूची

  • ट्रेन नंबर 74001, दिल्ली- रेवाड़ी
  • ट्रेन नंबर 54020, रोहतक- रेवाड़ी

17 अप्रैल को रद्द ट्रेनों की सूची

  • ट्रेन नंबर 54413/ 14, दिल्ली- रेवाड़ी- दिल्ली
  • ट्रेन नंबर 74004, रेवाड़ी– दिल्ली
  • ट्रेन नंबर 54019, रेवाड़ी- रोहतक

देरी से चलेगी यह ट्रेनें

  • ट्रेन नंबर 19031, साबरमती- योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस 16 अप्रैल को अपने निर्धारित समय से साढ़े 3 घंटे देरी से रवाना होगी.
  • ट्रेन नंबर 20474, उदयपुर सिटी- दिल्ली सराय एक्सप्रेस 16 अप्रैल को उदयपुर सिटी से अपने निर्धारित समय से 3 घंटे की देरी से रवाना होगी.
  • ट्रेन नंबर 22481, जोधपुर- दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस 16 अप्रैल को जोधपुर से अपने निर्धारित समय से 2 घंटे 40 मिनट की देरी से रवाना होगी.
  • ट्रेन नंबर 19701, संख्या 19701, जयपुर- दिल्ली कैंट एक्सप्रैस 16 अप्रैल को जयपुर से अपने निर्धारित समय से ढाई घंटे की देरी से रवाना होगी.
  • ट्रेन नंबर 12458, बीकानेर- दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस 16 अप्रैल को बीकानेर से अपने निर्धारित समय से 2 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी.
  • ट्रेन नंबर 22996, जोधपुर- दिल्ली सुपरफास्ट ट्रेन 16 अप्रैल को जोधपुर से अपने निर्धारित समय से 1 घंटे 50 मिनट की देरी से रवाना होगी.
  • ट्रेन नंबर 12324, बाड़मेर- हावड़ा साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन 16 अप्रैल को बाड़मेर से अपने निर्धारित समय से 1 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी.
यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

रेगुलेट ट्रेनों की सूची

  • ट्रेन नंबर 12414, जम्मूतवी- अजमेर एक्सप्रेस 16 अप्रैल को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन दिल्ली कैंट-इंच्छापुरी के बीच 1 घंटा रेगुलेट रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 15014, काठगोदाम- जैसलमेर ट्रेन 16 अप्रैल को काठगोदाम से प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन दिल्ली कैंट- इंच्छापुरी के बीच 45 मिनट रेगुलेट रहेगी.
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.