रेवाडी: अजमेर- जम्मूतवी एक्सप्रेस 5 दिनों तक रहेगी रद्द, ये ट्रेनें आंशिक रूप से हुई प्रभावित

रेवाड़ी | हरियाणा के जिला रेवाडी होकर चलने वाली अजमेर- जम्मूतवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन आज से अगले 5 दिनों तक रद्द रहेगी. ट्रैफिक ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा. कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द कर दिया गया है और कुछ को नियंत्रित किया गया है. बता दें कि उत्तर रेलवे के जम्मू तवी स्टेशन वेस्ट केबिन पर तकनीकी कार्य के चलते रेलवे की ओर से ट्रैफिक ब्लॉक लगाया गया है.

RAIL TRAIN

कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द कर दिया गया है और कुछ को नियंत्रित किया गया है. उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार, उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्नलिखित रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी.

विनियमित ट्रेन सेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)

ट्रेन संख्या 19416, श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा- अहमदाबाद जो दिनांक 19.09.23 को श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा से 01 घंटा 10 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी तथा मार्ग पर 50 मिनट नियंत्रित की जायेगी.

रद्द रेल सेवाएँ (प्रारंभिक स्टेशन से)

गाड़ी संख्या 12414, जम्मूतवी- अजमेर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 14.09.23 से 18.09.23 तक रद्द रहेगी.

गाड़ी संख्या 12413, अजमेर- जम्मूतवी एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 15.09.23 से 19.09.23 तक रद्द रहेगी.

इन ट्रेन सेवाओं को आंशिक रूप से रद्द किया (प्रारंभिक स्टेशन से)

  • गाड़ी संख्या 19225, भगत की कोठी- जम्मूतवी रेलसेवा जो दिनांक 15.09.23 से 18.09.23 तक भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा पठानकोट स्टेशन तक ही संचालित होगी. यानी यह रेल सेवा पठानकोट-जम्मूतवी स्टेशनों के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी.
  • गाड़ी संख्या 19226, जम्मूतवी- भगत की कोठी रेल सेवा दिनांक 15.09.23 से 18.09.23 तक जम्मू तवी के स्थान पर पठानकोट से संचालित होगी अर्थात् यह रेल सेवा जम्मूतवी- पठानकोट के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी.
  • गाड़ी संख्या 19223, अहमदाबाद- जम्मूतवी रेलसेवा दिनांक 14.09.23 से 17.09.23 तक अहमदाबाद से प्रस्थान करेगी. वह रेल सेवा केवल पठानकोट स्टेशन तक ही संचालित होगी. यानी यह रेल सेवा पठानकोट-जम्मूतवी के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी.
  • गाड़ी संख्या 19224, जम्मूतवी- अहमदाबाद रेल सेवा दिनांक 16.09.23 से 18.09.23 तक जम्मू तवी के स्थान पर पठानकोट से संचालित होगी अर्थात् यह रेल सेवा जम्मूतवी- पठानकोट के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी.
  • गाड़ी संख्या 19224, जम्मूतवी- अहमदाबाद रेल सेवा दिनांक 19.09.23 को जम्मू तवी के स्थान पर जालंधर सिटी से संचालित होगी अर्थात् यह रेल सेवा जम्मूतवी- जालंधर सिटी के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी.

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे! हरियाणा की ताज़ा खबरों के लिए अभी हमारे हरियाणा ताज़ा खबर व्हात्सप्प ग्रुप में जुड़े!