देशभर में LPG संकट के बीच इस राज्य से आई खुशखबरी, 2 हजार रुपए सस्ता हुआ PNG कनेक्शन

रेवाड़ी | हरियाणा के रेवाड़ी जिले के लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. बता दें कि LPG गैस सिलेंडर संकट के चलते इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने लोगों को खुशखबरी देते हुए पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन को सस्ता कर दिया है. कंपनी ने अब घरेलू उपभोक्ताओं को नया PNG कनेक्शन केवल 5 हजार रुपए में उपलब्ध कराने का फैसला लिया है जोकि पहले 7 हजार रुपए था. कंपनी के इस फैसले से उपभोक्ताओं को 2 हजार रुपए की राहत मिली है.

Gas Cylinder

500 रुपए की मुफ्त गैस

कंपनी ने एक आकर्षक ऑफर भी शुरू किया है जिसके तहत जो उपभोक्ता 31 मार्च तक नया कनेक्शन लेकर उसे चालू करवा देंगे, उन्हें 500 रूपए की गैस मुफ्त दी जाएगी. यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब क्षेत्र में LPG सिलेंडर की कमी देखी जा रही है और लोगों को गैस के लिए लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है. अब ऐसा होता है कि कई बार तो समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पाता, जिससे घरेलू कामकाज भी रुक जाते है.

इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए लोगों को PNG की ओर जागरूक करने की कोशिश की जा रही है ताकि उन्हें एक बेहतर और स्थायी ऑप्शन मिल सके.PNG गैस की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह पाइपलाइन के जरिए सीधे घरों तक पहुंच जाती है. सुरक्षा के लिहाज से भी इसे LPG के मुकाबले अधिक सुरक्षित माना जाता है.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी में तकनीकी शिक्षा से निपुण होंगे स्टूडेंट्स, 10 स्कूलों में शुरू हुई अटल टिंकरिंग लैब

PNG को मिलेगा बढ़ावा

IGL के CGM अंशुमान सिंह कुशवाहा ने बताया कि PNG को बढ़ावा देने के लिए IGL की यह नई पहल है. उन्होंने बताया कि PNG की सेवाओं में स्थिरता ने आवश्यक सेवाओं विशेषकर खाद्य आपूर्ति श्रृंखला और स्वास्थ्य ढांचे को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के निर्देशों के अनुरूप IGL हरियाणा में अपने पाइपलाइन नेटवर्क का तेजी से विस्तार कर रहा है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.