शहरी निकाय चुनावों के बीच हरियाणा BJP विधायिका ने दिया कुंवारों को ऑफर, वोट दो शादी करवाओ

रेवाड़ी | हरियाणा में शहरी निकाय चुनावों के लिए सभी राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं. इसी कड़ी में रेवाड़ी नगर परिषद् चेयरमैन पद की बीजेपी उम्मीदवार विनीता पीपल के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंची पटौदी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायिका बिमला चौधरी का एक बयान न केवल सुर्खियों में छाया हुआ है बल्कि सभी को हंसने पर मजबूर कर रहा है.

Election Vote Chunav

वोट दो, फिर शादी करवाओ

स्वास्थ्य मंत्री आरती राव और पटौदी से बीजेपी विधायिका बिमला चौधरी विनीता पीपल के चुनाव प्रचार अभियान की कमान संभाले हुए हैं. इसी कड़ी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बिमला चौधरी ने कहा कि रेवाड़ी में विकास के साथ-साथ कोई भी युवा कंवारा नहीं रहेगा. पहले वोट करो और फिर शादी करवाओ.

उनके इस बयान पर किसी ने बीच में पूछा कि बीजेपी प्रत्याशी जीतने के बाद क्या वे उसकी शादी करवा देगी. इसका जवाब देते हुए बिमला चौधरी ने कहा कि वह पहले भी कई शादियां करवा चुकी है. जिन युवाओं की शादी नहीं हो रही हैं, उनकी शादी करवाने की जिम्मेदारी उनकी हैं. उन्होंने कहा कि विनीता पीपल को रेवाड़ी के लोगों को भरपूर समर्थन मिल रहा है और उनकी जीत निश्चित हैं.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी के गांवों में बेहतर होगी सड़क कनेक्टिविटी, ढाई करोड़ से चकाचक बनेंगे यह रोड

स्वास्थ्य मंत्री ने ली चुटकी

इसी जनसभा का मंच साझा कर रही स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने अपने भाषण की शुरुआत में ही बिमला चौधरी के ऑफर पर चुटकी लेते हुए कहा कि बिमला चौधरी ने तो आज गजब ही कर दिया. विकास की बात कहना तो समझ में आता है, लेकिन लगता है कि उन्होंने रेवाड़ी में मैरिज ब्यूरो खोल लिया है. यह सुनते ही जनसभा का पंडाल एक बार फिर हंसी के ठहाकों से गूंज उठा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.