हरियाणा में कांग्रेस को 11 हजार वोल्टेज का झटका, इस नेता ने खत्म किया 70 साल पुराना रिश्ता

रेवाड़ी | हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election) में अप्रत्याशित हार झेलने वाली कांग्रेस पार्टी में बग़ावत का दौर शुरू हो गया है. पूर्व मंत्री और अहीरवाल क्षेत्र के बड़े नेता कैप्टन अजय यादव ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. इसके साथ ही, उन्होंने ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के OBC मोर्चा के प्रमुख पद से भी त्यागपत्र दे दिया है.

Indian National Congress INC

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

अजय यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि मैने अपना इस्तीफा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेज दिया है. इस्तीफे को लेकर दुःख प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि वास्तव में यह बेहद ही कठिन फैसला था.

कांग्रेस के साथ हमारा 70 साल पुराना जुड़ाव रहा था. मेरे पिता स्वर्गीय राव अभय सिंह 1952 में विधायक बने थे और उसके बाद मैंने पारिवारिक परंपरा को जारी रखा लेकिन सोनिया गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद से पार्टी हाईकमान ने बाद मेरे साथ खराब व्यवहार किया, जिससे मेरा अब पार्टी से मोहभंग हो गया है.

5 बार रहे विधायक

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के समधी अजय यादव की गिनती हरियाणा कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में होती थी. वो रेवाड़ी से 5 बार विधायक रहे हैं. पूर्व मुख्यमंत्री भुपेंद्र हुड्डा की सरकार में कैप्टन अजय यादव बिजली और कृषि समेत कई अन्य मंत्रालयों के मंत्री रह चुके हैं. उनके बेटे चिरंजीव राव को इस बार रेवाड़ी सीट से हार का मुंह देखना पड़ा है. इस सीट से उनकी हार बड़े सियासी मायने रखती है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा कांग्रेस विधायक के बयान से गर्माया सूबे का सियासी पारा, 5 मई को हनुमानजी के भंडारे में लेंगे बड़ा फैसला
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.