रेवाड़ी | हरियाणा के रेवाड़ी जिले में बनने वाला अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) प्रदेश का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट माना जा रहा है. स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में यह काफी फायदेमंद साबित होगा. प्रदेश के अलावा आसपास के राज्यों के कुछ जिलों को भी इसका लाभ मिलेगा. बता दें कि रेवाड़ी में बनने वाला यह एम्स महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से महज 38 किलोमीटर की दूरी पर बनेगा जिसका कार्य तेज गति से चल रहा है.
1243 करोड़ की लागत से बनेगा एम्स
अनुमान है कि जल्दी ही इसे तैयार कर लिया जाएगा. इसके बनने के बाद आसपास के लोगों को स्वास्थ्य संबंधित सुविधाओं के लिए रोहतक, जयपुर, गुरुग्राम या दिल्ली जैसे बड़े शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. इस पर 1243 करोड़ रुपए की लागत आएगी. इसके बाद, दक्षिण हरियाणा के 8 जिलों के साथ राजस्थान के 2 जिलों की आबादी को दिल्ली, जयपुर जैसे बड़े शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. बता दें कि राजस्थान का अलवर और झुंझुनू इससे काफी नजदीक पड़ेगा. इससे यहां के लोगों को स्वास्थ्य संबंधित सुविधाएं नजदीक ही मिल पाएंगी.
750 बिस्तरों वाला होगा अस्पताल
साल 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रेवाड़ी में रैली के दौरान यहां एम्स बनाए जाने का ऐलान किया था. 750 बिस्तर वाले इस अस्पताल के बन जाने के बाद रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल और फरीदाबाद के साथ- साथ राजस्थान के अलवर और झुंझुनू जिले के लोगों को सीधे तौर पर फायदा मिलेगा. इसके अलावा, यहां के लोगों को रोजगार भी मिल पाएगा.
