हिसार से रेवाड़ी और दिल्ली रूट पर ट्रेनों के संचालन समय में बदलाव, यहां देखें नया शेड्यूल

रेवाड़ी | हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. हिसार रेलवे स्टेशन से रेवाड़ी और नई दिल्ली रूट पर संचालित होने वाली ट्रेनों के संचालन समय में बदलाव कर दिया गया है. यदि आप भी इन रूटों पर यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो एक बार इस खबर को ध्यान से पढ़ लें. अन्यथा, बेवजह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है.

Train Railways

नया शेड्यूल

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने रेवाड़ी- हिसार और नई दिल्ली- हिसार रूट पर चलने वाली ट्रेनों के संचालन समय में महत्वपूर्ण बदलाव किया है. उन्होंने बताया कि ट्रेन नंबर 05632, रेवाड़ी- हिसार प्रतिदिन रेलसेवा 1 फरवरी से रेवाड़ी से 19:00 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 18:00 बजे रवाना होकर 22:15 बजे हिसार पहुंचेगी.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा

कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ट्रेन नंबर 54423, नई दिल्ली- हिसार रेलसेवा जो 1 फरवरी से नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी. इस ट्रेन के बीच रास्ते बवानी खेड़ा, हांसी, सातरोड़ एवं हिसार स्टेशन पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि 1 फरवरी से नई समय- सारिणी लागू हो जाएगी. ऐसे में यात्रियों से अनुरोध किया जाता है कि वे नए शेड्यूल के अनुसार ही अपनी यात्रा की योजना तैयार करें.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.