रेवाड़ी दौरे पर CM सैनी और शिवराज सिंह चौहान, 13 पुलिस नाकों के साथ हाई अलर्ट

रेवाड़ी | मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंगलवार को रेवाड़ी दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है. बावल में 13 स्पेशल पुलिस नाके लगाए जाएंगे और चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी. असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. बावल स्थित कृषि महाविद्यालय में आयोजित खेत बचाओ अभियान के समापन समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अध्यक्षता करेंगे जबकि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि होंगे. कार्यक्रम के दौरान बावल क्षेत्र के लिए 121 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा.

CM Nayab Singh Saini

सोमवार को उपायुक्त अभिषेक मीणा और पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र मीणा ने कार्यक्रम स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया. अधिकारियों को सुरक्षा, पार्किंग, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

रेवाड़ी दौरे पर CM सैनी

दौरे के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री हरियाणा एफपीओ मिशन का शुभारंभ भी करेंगे. इस मिशन का उद्देश्य कृषि उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को मजबूत बनाकर किसानों की आय बढ़ाना और कृषि विपणन व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना है. कार्यक्रम में प्रगतिशील किसानों से संवाद किया जाएगा और उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा. समारोह में प्राकृतिक खेती, जल प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विषयों पर प्रदर्शनी और स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जहां किसानों को नई तकनीकों और योजनाओं की जानकारी दी जाएगी.

यह भी पढ़े -  24 सितंबर तक नए रूट से संचालित होगी दिल्ली- जैसलमेर, इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव

हाई अलर्ट पर पुलिस

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए दंगा निरोधक दस्ता, बम डिस्पोजल स्क्वाड, टियर गैस स्क्वाड और वज्र वाहन की भी तैनाती की गई है. पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र मीणा ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की और कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए. बैठक में डीएसपी डॉ. रविंद्र सिंह, संजीव बल्हारा, सुरेंद्र श्योराण, विद्यानंद और पवन कुमार समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.