हरियाणा का महेश फिर रचेगा इतिहास, अब साइकिल से करेगा 14 देशों की यात्रा

रेवाड़ी | हरियाणा के रेवाड़ी (Rewari) शहर की सरस्वती विहार कालोनी निवासी एवं साइकिलिस्ट के नाम से मशहूर महेश एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम करने जा रहे हैं. वह भारत से हांगकांग तक साइकिल पर 14 देशों की यात्रा करेंगे. करीब 14 हजार किलोमीटर की इस यात्रा की शुरुआत 15 जनवरी को केंद्रीय विद्यालय स्कूल रेवाड़ी से शुरू होगी.

Cyclist Mahesh

14 देशों की यात्रा करेंगे महेश

महेश की साइकिल यात्रा नेपाल, भूटान, लॉस, वियतनाम, कंबोडिया, थाइलैंड, मलेशिया, सिंगापुर, फिलिपींस, ताइवान, चीन, हांगकांग तक चलेगी. इस साइकिल यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों के बीच अंगदान को लेकर जागरूकता पैदा करना रहेगा. इससे पहले महेश साईकिल से कश्मीर से कन्याकुमारी 4000 किलोमीटर और इंडिया गेट दिल्ली से गेटवे ऑफ इंडिया मुंबई तक 1500 किलोमीटर की दूरी नाप चुके हैं.

15 दिन में नापा पूरा हरियाणा

महेश ने बताया कि अप्रैल, 2018 में उन्होंने रेवाड़ी हॉफ मैराथन में हिस्सा लिया था. यह पायलट चौक से कसौला चौक तक हुई थी. इसके बाद, उन्होंने 105 किलोमीटर दूरी की मैराथन 24 घंटे में पूरी की. यह आयोजन पंचकूला के चौधरी देवीलाल स्टेडियम में हुआ था. इसके अलावा, रेवाड़ी से सिरसा तक साइकिल यात्रा पूरी की. फरवरी 2019 में उन्होंने दो जिलों को छोड़कर पूरे हरियाणा को साइकिल से नापा था. 600 किलोमीटर का यह सफर उन्होंने 15 दिन में पूरा किया था.

यह भी पढ़े -  District AYUSH Society Rewari Jobs: रेवाड़ी में 16 पदों पर निकली वैकेंसी, फटाफट करें अप्लाई

साल 2020 में उन्होंने 6 हजार किलोमीटर की साइकिल यात्रा शुरू की थी. वह 2200 किलोमीटर की यात्रा पूरी करते हुए हुगली, पश्चिमी बंगाल तक पहुंच गया था, लेकिन 21 मार्च को कोरोना महामारी के चलते पूरे देश में लॉकडाउन लगा दिया गया और उन्हें मजबूरन घर वापस लौटना पड़ा.

6 हजार किलोमीटर की साइकिल यात्रा पूरी

अगले साल 3 मार्च, 2021 के दिन उन्होंने दोबारा 6000 किलोमीटर की साइकिल यात्रा शुरू की जिसमें बीएमजी ग्रुप और जर्मनी की एक कंपनी लिंगल विंडो उसके सहयोगी बने. इस यात्रा में वह दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता होकर वापस दिल्ली पहुंचा. 34 दिनों की इस यात्रा में 85 शहर, 12 राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश से सफर करते हुए उन्होंने अपनी यात्रा को सफलतापूर्वक अंजाम दिया.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.