खुशखबरी: रेवाड़ी से चंडीगढ़ वाया NH- 152D सीधी बस सेवा हुई शुरू, फटाफट देखें टाइमिंग

रेवाड़ी | हरियाणा परिवहन विभाग द्वारा यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. लगते राज्यों के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के लिए सीधी बस सेवा का संचालन कर यात्रियों को बड़ी राहत दी जा रही है. प्रदेश के जिलों के बीच सीधी बसें चलाकर यात्रियों के सफर को आरामदायक बनाया जा रहा है. इसी कड़ी में रेवाड़ी से चंडीगढ़ के लिए सीधी बस सेवा को हरी दिखाकर यात्रियों के हित में एक और बड़ा फैसला लिया गया है.

Haryana Roadways Bus

चंडीगढ़ के लिए बस सेवा शुरू

रेवाड़ी से चंडीगढ़ के बीच आवागमन को आरामदायक बनाने के उद्देश्य से रेवाड़ी रोडवेज डिपो द्वारा सीधी बस सेवा के संचालन को हरी झंडी दिखाई गई है. खास बात यह है कि चंडीगढ़ के लिए यह बस शहरों और गांवों की भीड़- भाड़ से दूर NH- 152D से होकर अपने सफर को पूरा करेगी. यात्री मात्र कुछ ही घंटों में राजधानी चंडीगढ़ की यात्रा को पूरा कर सकते हैं. हाईकोर्ट, पीजीआई और नौकरीपेशा लोग जिन्हें सुबह जल्दी चंडीगढ़ पहुंचना है उन्हें इस बस के संचालन का विशेष तौर पर फायदा मिलेगा.

यह बस रेवाड़ी बस स्टैंड से सुबह 05.20 बजे रवाना होकर 05.50 बजे कनीना और 06.10 बजे बुचावास से होते हुए NH- 152D पर पहुंचकर सुबह साढ़े 10 बजे चंडीगढ़ स्थित सेक्टर- 17 बस स्टैंड पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में दोपहर ढाई बजे चंडीगढ़ से रवाना होकर शाम 03.50 बजे अंबाला से होते हुए वाया NH- 152D शाम साढ़े 7 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में गरज- चमक के साथ बारिश के आसार

यात्रियों को मिलेगा फायदा

रेवाड़ी रोडवेज डिपो के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह- सुबह अंबाला और चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को इस बस सेवा का फायदा मिलेगा. वो लगभग 5 घंटे में चंडीगढ़ पहुंच जाएंगे. अन्य शहरों व गांवों के सड़क मार्गों से रेवाड़ी से चंडीगढ़ पहुंचने में सुबह से शाम हो जाती है परंतु NH- 152D से इस दूरी को नाममात्र घंटों में पूरा किया जा सकता है. वहीं, इस रूट से सफर करने पर ट्रैफिक जाम की आहट तक नहीं होती है जिससे यात्रियों का सफर आरामदायक हो जाता है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.