दिवाली वाले दिन हरियाणा के रेवाड़ी में डबल मर्डर, कार में बैठे युवकों पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां

रेवाड़ी । हरियाणा के रेवाड़ी जिले के कोसली क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों डबल मर्डर की घटनाएं सामने आई है. बता दें कि दोनों ही स्थानों पर गोलियां मारकर हत्या की गई है. एक जगह पर दो युवकों की तो दूसरी जगह पर एक मां और उसके नाबालिग बेटे की मौत हुई है. वही एक 9 साल का लड़का गोली लगने की वजह से घायल हो गया. घायल बच्चे का रेवाड़ी के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. गुरुवार दोपहर को भाकली गांव के अक्षय उर्फ बादशाह व इशू दोनों अपने गांव से भाकली बाजार की ओर जा रहे थे. तभी तीन पिस्टल लिए युवकों ने पुरानी रंजिश की वजह से उन पर फायरिंग शुरू कर दी. इस फायरिंग में दोनों युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गए, उन्हें तुरंत रेवाड़ी अस्पताल ले जाया गया. जहाँ दोनों ने दम तोड़ दिया.

kosli news

रेवाड़ी मे डबल मर्डर की घटनाएं आई सामने

पुलिस सूचना मिलते ही वारदात स्थल पर पहुंची. वहां से पुलिस ने छह राउंड गोली के खाली कारतूस बरामद किए. वहीं दूसरी घटना क्षेत्र के गांव हासावास की है. जहां एक युवक ने अपने छोटे भाई के परिवार पर अपने लाइसेंसी हथियार से हमला कर दिया. इस हमले में भाई की पत्नी व उसके 16 वर्ष के लड़के की गोली मार कर उनकी हत्या कर दी. बता दें कि इस घटना में 9 साल का बच्चा भी घायल हो गया.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा

जिसका रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. गांव हासावास निवासी विक्रम ने पारिवारिक विवाद की वजह से अपने छोटे भाई की पत्नी व उसके पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी. बता दें कि मृतक नाबालिक सोनू के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है. दोनों घटनाओं में पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस कोसली में हुई घटना की जांच कर रही है. वही हासावास गांव की घटना की जांच रोहड़ाई थाना पुलिस द्वारा की जा रही है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.