रेवाड़ी को ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा, 2 करोड़ से चकाचक बनेगी यह सड़क

रेवाड़ी | हरियाणा के रेवाड़ी शहर से आमजन के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि रेवाड़ी की सबसे बिजी सड़कों में से एक सर्कुलर रोड पर निर्माण कार्य फिर से शुरू हो गया है. बावल चौक से धारूहेड़ा चुंगी तक 1.27 KM लंबी यह सड़क लगभग 2 करोड़ की लागत से तैयार की जाएगी. इस सड़क की एक लेन जो बावल चौक से धारूहेड़ा चुंगी की ओर जाती है इसका निर्माण कार्य 2025 में पूरा कर दिया गया था. आमजन को किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए सड़क को हिस्सों में बनाया जा रहा है.

Road

बावल चौक से धारूहेड़ा चुंगी तक दोनों लेन की पूरी मरम्मत की जा रही है, पहले से बनी लेन पर जितने गड्ढे है उन्हें भी ठीक किया जा रहा है.इस काम के चलते ट्रैफिक संचालन सही ढंग से हो, इसके लिए वन- वे सिस्टम लागू किया गया है.

रेवाड़ी को जाम से मिलेगा छुटकारा

इसमें अंबेडकर चौक से आने वाले वाहनों को शिव चौक होते हुए महाराणा प्रताप चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा. इसके अलावा जब अंबेडकर चौक पर काम शुरू होगा, तो सड़क वन- वे होगी और लियो चौक और दिल्ली रोड से गुजरने वाले वाहनों को गढ़ी बोलनी रोड होते हुए शिव चौक की तरफ डायवर्ट किया जाएगा. जब अंबेडकर चौक से लियो चौक तक काम चलेगा, तब धारूहेड़ा चुंगी से गुजरने वाले वाहनों को कोसीवास रोड होते हुए डायवर्ट किया जाएगा और सड़क को वन- वे बनाया जाएगा.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा

किया जाएगा डायवर्ट

उसके बाद जब लियो चौक से धारूहेड़ा चुंगी तक निर्माण कार्य चलेगा, तब दिल्ली रोड और नारनौल से बावल चौक जाने वाले वाहनों को सिविल अस्पताल और रेलवे स्टेशन होते हुए नईवाली की तरफ डायवर्ट किया जाएगा. इस ट्रैफिक को अलग- अलग जगहों मे मॉडल टाउन, शिव चौक और रेलवे जंक्शन की तरफ डायवर्ट किया गया है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.