रेवाड़ी | श्रद्धालुओं के लिए एक और अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि नरैना में आयोजित होने वाले दादू दयाल जी के मेले में अतिरिक्त भीड़- भाड़ से निजात दिलाने के लिए भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने एक बड़ा कदम उठाया है. इसके लिए रेलवे ने 22- 27 फरवरी तक नरैना स्टेशन पर 10 ट्रेनों के 2-2 मिनट के अस्थायी ठहराव को मंजूरी प्रदान कर दी है.
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. उन्होंने कहा कि इन लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव से दादू दयाल मेले में आवाजाही करने वाले श्रद्धालुओं को राहत पहुंचेगी.
इन ट्रेनों का होगा ठहराव
- साबरमती- योगनगरी ऋषिकेश 22- 27 फरवरी तक 21.36 बजे आगमन व 21.38 बजे प्रस्थान करेगी.
- योगनगरी ऋषिकेश- साबरमती ट्रेन 04.32 बजे आगमन व 04.34 बजे प्रस्थान करेगी.
- गांधीनगर कैपिटल- दौलतपुर चौक 19.01 बजे आगमन व 19.03 बजे प्रस्थान और दौलतपुर चौक- गांधीनगर कैपिटल 05.27 बजे आगमन व 05.29 बजे प्रस्थान करेगी.
- अजमेर- अमृतसर 23 व 25 फरवरी को 18.48 बजे आगमन व 18.50 बजे प्रस्थान करेगी जबकि अमृतसर- अजमेर 25 व 27 फरवरी को 07.32 बजे आगमन व 07.34 बजे प्रस्थान करेगी.
रेलवे ने यात्रियों से की अपील
- उदयपुर सिटी- योगनगरी ऋषिकेश 23 व 26 फरवरी को 20.32 बजे आगमन व 20.34 बजे प्रस्थान और योगनगरी ऋषिकेश- उदयपुर सिटी 23 व 25 फरवरी को 07.22 बजे आगमन व 07.24 बजे प्रस्थान करेगी.
- अजमेर- जम्मूतवी 15.05 बजे आगमन व 15.07 बजे प्रस्थान और जम्मूतवी- अजमेर 10.42 बजे आगमन व 10.44 बजे प्रस्थान करेगी. रेलवे ने यात्रियों से अपील करते हुए कहा है कि वे निर्धारित समयानुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं.
