हरियाणा में सरसों उत्पादक किसानों के लिए खुशखबरी, सरकार ने डेली खरीद की बढ़ाई लिमिट

रेवाड़ी | हरियाणा में सरसों उत्पादक किसानों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. सूबे की नायब सैनी सरकार (Nayab Singh Saini) ने रोजाना सरसों खरीद लिमिट को बढ़ाते हुए किसानों को बड़ी राहत प्रदान की है. अब एक किसान से एक दिन में 40 क्विंटल सरसों खरीदी जाएगी, जबकि पहले यह लिमिट 25 क्विंटल थी. इस संबंध में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने खरीद एजेंसियों को पत्र जारी कर दिया है.

mustered mandi sarso

पहले होती थी इतनी खरीद

सरकार द्वारा पहले एक किसान से प्रतिदिन 25 क्विंटल सरसों खरीद लिमिट निर्धारित की हुई थी. अगर किसान मंडी में 30 क्विंटल सरसों लेकर आया, तो उससे 25 क्विंटल ही खरीदी जाती थी. ऐसे में बकाया 5 क्विंटल सरसों बेचने के लिए किसानों को फिर से नंबर आने का इंतजार करना पड़ता था.

कृषि विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सरकार ने सरसों की बिक्री के लिए गांव के हिसाब से रोटेशन बना रखे थे. ऐसे में अगर किसी किसान के पास 25 क्विंटल से ज्यादा 5 क्विंटल भी सरसों बच जाती, तो उसे लंबा इंतजार करना पड़ता था. उसे फिर बिक्री के लिए ट्रांसपोर्ट का खर्च भी उठाना पड़ता था. ऐसी सूरत में मजबूरी में वह आढ़ती को सस्ते भाव पर सरसों बेचकर चला जाता था, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा था.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा

नए आदेश से होगा लाभ

सरकार ने नए आदेश में एक किसान की एक दिन में 40 क्विंटल सरसों की खरीद का फैसला किया है. ऐसी स्थिति में अब ज्यादातर किसानों की सरसों एक ही दिन में बिक जाएगी. एक एकड़ में औसतन 8 से 10 क्विंटल तक सरसों उत्पादन होता है. अगर ऐसे में किसी किसान ने 4 एकड़ तक रकबे में सरसों की फसल उगा रखी है, तो उसे बेचने के लिए किसान को फिर से मंडी में आने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

नए आदेश से खरीद

रेवाड़ी मार्केटिंग बोर्ड के जिला विपणन अधिकारी ने बताया कि अब नए आदेश के अनुसार सरसों की खरीद होगी. जो किसान सरसों लेकर आएगा, उसे मंडी गेट पर टोकन मिलेगा. वहां से पास होने के बाद सरसों मंडी में आएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.