कोसली के खाटूश्याम जी भक्तों के लिए आई अच्छी खबर, दोबारा शुरू हुई सीधी बस सेवा

रेवाड़ी | खाटूश्याम जी (Khatushyam Ji) के भक्तों के लिए अच्छी खबर आई है. कोसली कस्बे से अब खाटू श्याम जी के लिए फिर से सीधी बस सेवा को शुरू कर दिया गया है. ऐसा माना जा रहा है कि इस बार सेवा की शुरुआत से श्याम जी के भक्तों को काफी ज्यादा फायदा होगा. बता दें कि पिछले एक पखवाड़े से भी ज्यादा समय से इसे बंद किया गया था. फाल्गुन महोत्सव में खाटू श्याम जी जाने वाले इस क्षेत्र के श्रद्धालुओं में इसे लेकर काफी निराशा थी.

Haryana Roadways

धार्मिक संगठनों ने की थी मांग

यही कारण है कि स्थानीय धार्मिक संगठनों द्वारा इस विषय में रेवाड़ी रोडवेज डिपो के महाप्रबंधक प्रदीप अहलावत से इस बस सेवा को दोबारा शुरू करने की मांग की गई थी. विभाग द्वारा अब इस मांग को मान लिया गया है और इस बस का दोबारा से संचालन शुरू कर दिया गया है.

रोडवेज विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कोसली बस स्टैंड से यह बस सुबह 6:40 पर चलेगी और फ्लाईओवर के नीचे नाहड़ रोड से 7:20 बजे खाटू श्याम जी की तरफ रवाना होगी. रास्ते में यह बस कनीना, महेंद्रगढ़, नारनौल, नीम का थाना, फलसाना होते हुए लगभग 12:00 बजे खाटू श्याम जी पहुंच जाएगी.

यह रहेगा वापसी का समय

बात करें वापसी के समय की तो यह बस खाटूश्याम जी से दोपहर 2:00 बजे चलेगी और इसी रूट से होते हुए कोसली पहुंच जाएगी. इस बस सेवा के शुरू हो जाने से श्री श्याम सेवा मंडल के प्रधान भोलाराम सिंगल, ईश्वर गर्ग, राजेश जांगरा, शंकर गर्ग, लखदातार सेवा मंडल के वेद प्रकाश गर्ग आदि ने रोडवेज महाप्रबंधक का आभार जताया है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts