खाटूश्यामजी जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन, फटाफट देखें शेड्यूल

रेवाड़ी | खाटूश्यामजी और ढेहर का बालाजी जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने विशेष अनारक्षित ट्रेन चलाने का फैसला किया है. यह स्पेशल ट्रेन 25 जून से 28 जून तक कुल 4 ट्रिप संचालित की जाएगी. इससे हरियाणा और राजस्थान के बीच यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलेगी. रेलवे द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार गाड़ी संख्या 04737, भिवानी- ढेहर का बालाजी अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 25 से 28 जून तक भिवानी से मध्यरात्रि 12.15 बजे रवाना होगी. ट्रेन रात्रि 2.15 बजे रेवाड़ी स्टेशन पहुंचेगी और 2.20 बजे यहां से आगे के लिए प्रस्थान करेगी.

Railway Station

इसके बाद, सुबह 5.30 बजे रींगस स्टेशन पर पहुंचेगी और 5.35 बजे रवाना होकर सुबह 7.05 बजे ढेहर का बालाजी पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 04738, ढेहर का बालाजी- भिवानी अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा भी 25 से 28 जून तक संचालित की जाएगी.

खाटूश्यामजी जाने वालों के लिए खुशखबरी

यह ट्रेन ढेहर का बालाजी से सुबह 10.25 बजे रवाना होगी. 11.45 बजे रींगस पहुंचेगी और 11.50 बजे यहां से आगे रवाना होगी. इसके बाद, शाम 4.10 बजे रेवाड़ी स्टेशन पहुंचेगी और 4.15 बजे प्रस्थान करते हुए शाम 6 बजे भिवानी पहुंचेगी. रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह स्पेशल ट्रेन मार्ग में कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहराव करेगी. इनमें चरखी दादरी, झाड़ली, कोसली, जाटूसाना, रेवाड़ी, कुंड, अटेली, नारनौल, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीमकाथाना, कांवट, श्रीमाधोपुर, रींगस, गोविंदगढ़ मलिकपुर और चौमू सामोद स्टेशन शामिल हैं.

यह भी पढ़े -  खाटूश्यामजी जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेवाड़ी- रींगस समेत कई स्पेशल ट्रेनें घोषित

श्रद्धालु को राहत

रेलवे ने बताया कि ट्रेन में कुल 12 डिब्बे लगाए जाएंगे. इनमें 10 साधारण श्रेणी के कोच और 2 गार्ड डिब्बे शामिल होंगे. अनारक्षित रेलसेवा होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु और आम यात्री इसका लाभ उठा सकेंगे. निर्जला एकादशी और धार्मिक यात्राओं के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे की यह पहल यात्रियों के लिए काफी राहतभरी साबित होगी.

Avatar of Sanjucta Pandit
Sanjucta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.